Git for Beginners : Basics and Essential Commands In Hindi

DEEPCHAND KUMAR
0

GIT  क्या है ?-What is Git ?


Git एक वर्जन कंट्रोल करने वाला सॉफ्टवेयर है जिसे सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में कोड में बदलाव को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है | 
यह रिकॉर्ड रखता है की कोड में कब और किसने बदलाव किए है और क्या बदलाव किए है | इससे साथ में काम करने वाले दुसरे डेवलपर / सॉफ्टवेयर इंजिनियर को काम करने में आसानी होती है |
git और github दोनों अलग -अलग है git हमारे कंप्यूटर पर इनस्टॉल होता है वही github एक ऑनलाइन सर्विस है जो git के कोड को ऑनलाइन रखने में मदद करता है |
Git for Beginners : Basics and Essential Commands In Hindi


GIT क्यों उपयोग करते है ?- Why Git is Used ?


  • कोड में बदलाव का इतिहास ट्रैक करने के लिए |
  • कोड में डुप्लीकेट कॉपी से बचने के लिए |
  • एक्सपेरिमेंट करने के लिए |
  • गलती होने पर पिछला वर्जन कोड में आने के लिए |
  • टीम के साथ मिलकर एक ही प्रोजेक्ट में काम करने के लिए |


गिट बेसिक्स और मुख्य शब्दावली-Git Basics and Core Terminologies


  • Repository- यह एक फोल्डर होता है git के अन्दर जिसमे सारे फाइल होता है जिस तरह हम अपने नार्मल कंप्यूटर में फोल्डर बनाते है उसी तरह से |
  • Commit- यह एक कमांड है जो कोड लिखने के बाद कोड को सेव करने के लिए सेव पॉइंट तैयार करता है और हर एक कमिट का एक यूनिक id होता है |
  • Working Directory - यह वह जगह होता है जहाँ कोड का फाइल होता है या जिस फोल्डर में हम काम कर रहे होते है |
  • Staging Area- जिस फाइल को git में कमिट करना होता है उसे पहले स्टेजिंग एरिया में भेजा जाता है | यह एक अस्थाई जगह हो स्टेजिंग एरिया में भेजे गए कोड से पता चलता है की इसे कोड को कमिट करना है |
  • Branch - ब्रांच का उपयोग कोड में एक्सपेरिमेंट के लिए किया जाता है | ताकि main कोड में कोई भे गरबरी न हो |
  • Merge- एक ब्रांच के कोड को दुसरे ब्रांच के कोड में मिलाने को मर्ज कहा जाता है |
  • Clone- Github जैसे वेबसाइट से कोड को अपने कंप्यूटर में कॉपी करने के लिए इस टर्म का यूज़ किया जाता है |
  • Pull- github जैसे वेबसाइट से नए कोड को कंप्यूटर में लेना |
  • Push - लोकल कंप्यूटर से github जैसे वेबसाइट पर कोड को भेजना |
  • Conflict - जब git यह तय नहीं कर पाते है की कौन सा बदलाव सही तो उस टर्म को कनफ्लिक्ट कहा जाता है फिर उसे मैन्युअल सही किया जाता है |

सामान्य गिट कमांड-Common Git Commands


git init-गिट में नया प्रोजेक्ट को स्टार्ट करने के लिए इस कमांड का इस्तेमाल किया जाता है |
git status- गिट में क्या बदलाव हुआ है उसे देखने के लिए |
git add.- इस कमांड को गिट में बदलाव को तैयार किया जाता है |
git commit-m"message"- इस कमांड से गिट में सेव पॉइंट बनाया जाता है |
git push- इस कमांड से कोड को GitHub पर भेजे का काम किया जाता है |

निष्कर्ष 

इस लेख में आपने जाना की Git क्या है ? इसका उपयोग क्यों किया जाता है ? तथा Git के कॉमन कमांड कौन-कौन से है |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)