कलारिपयाट्टू क्या है ? और इसे सीखनें में कितना रुपया लगता है ?-[ Kalaripayattu Kya Hai hindi ]

DEEPCHAND KUMAR
2

Kalaripayattu Kya Hai  के इस अध्याय में मार्शल आर्ट की माँ कलारिपयाट्टू के बारें में विस्तार पूर्वक अध्यन करेंगे  | और इसे सीखनें में कितना रुपया लगता है ?, कलरीपायट्टु कैसे सीखें ?, इसका इतिहास क्या है ?, कलारिपयाट्टू की पूरी जानकारी |

दोस्तों इस लेख में आप हमारी वेबसाइट टेक्नोलॉजी नैरेटर (Technology Narrattor) के माध्यम से बोलचाल के भाषा में कलारिपयाट्टू के कुछ मुख्य जानकारी के बारें में जानेंगे जैसे की -कलारिपयाट्टू क्या है ? और इसे सीखनें में कितना रुपया लगता है ?, कलरीपायट्टु कैसे सीखें ?, इसका इतिहास क्या है ?

Table of contents(toc)

कलारिपयाट्टू को सिखने में कितना समय लगता है |, कलारिपयाट्टू की पूरी जानकारी | और आप ये भी जानेंगे की कलारिपयाट्टू की शिक्षा कहाँ लें | तो चलिए दोस्तों अब में आप को ये सभी जानकारी को एक सरल भाषा में समझाने की कोशिश करता हूँ |

कलारिपयाट्टू क्या है ? - Kalaripayattu Kya Hai ?

Kalaripayattu Kya Hai
Also Read:-

CBC  टेस्ट क्या है ?

दोस्तों कलारिपयाट्टू प्राचीन काल से चली आ रही भारत में जन्मी एक मारक युद्ध की कला है | दोस्तों कलारिपयाट्टू अपने आप में एक सम्पूर्ण मार्शल आर्ट है | दोस्तों मार्शल आर्ट का अर्थ होता है युद्ध कला इस कला का प्रैक्टिस मुख्य रूप से केरल के मध्य भाग तथा उत्तरी भाग एवं तमिलनाडु तथा कर्नाटक में किया जाता है |

दोस्तों कलारिपयाट्टू दो शब्दों के मेल से बना है | कलारी और पयाट्टू जहाँ कलारी का अर्थ होता है | युद्ध का स्थान,व्यायामशाला या स्कूल तथा पयाट्टू का अर्थ होता है | परिशिक्षण लेना या अभ्यास करना | तो दोस्तों कलारिपयाट्टू का पूरा अर्थ होता है | युद्ध स्थल के लिए प्रिशिक्षित होना |

यह एक हाइब्रिड मार्शल आर्ट है | दोस्तों हाइब्रिड का अर्थ होता है | मिश्रित यानि इस मार्शल आर्ट में कई तरह से लड़ना सिखाया जाता है |

कलारिपयाट्टू का इतिहास क्या है ?-Kalaripayattu history in hindi

दोस्तों कलारिपयाट्टू का इतिहास लघभग 3000 वर्षो से भी ज्यादा पुराना है | हालाँकि इस कला के उत्पत्ति का कोई निश्चित समय नहीं है | दोस्तों माना जाता है की इस कला को भगवान शिव ने भगवान परशुराम को सिखाया था और परशुराम ने इस कला को अन्य लोगों तक पहुँचाया | कई लोगों का मानना है ही इस कला को परसुराम और अगस्त्य मुनि ने बनाया था |

दोस्तों इस कला का उल्लेख ग्रंथो में भी है | दोस्तों कई लोगों का यह भी मानना है इस कला का प्रयोग सर्व प्रथम भगवान श्री कृष्ण ने किया था | दोस्तों कलारिपयाट्टू को सभी मार्शल आर्ट की माँ की उपाधि प्राप्त है |

बोधिधर्म  जो भारत के एक राजकुमार थे जिन्होंने कलारिपयाट्टू में महारथ हासिल किया था | चाइना में स्थित शाओलिन टेम्पल जहाँ कुंग-फु सिखाया जाता है | उसकी स्थापना बोधिधर्म ने किया था |

कलारिपयाट्टू में क्या - क्या सिखाया जाता है ? और किस तरह से सिखाया जाता है ?

दोस्तों जैसा की हमने ऊपर आपको बताया की कलारिपयाट्टू एक सम्पूर्ण मार्शल आर्ट है | जिसमे युद्ध कला के अलावा योगा , मर्म विद्या (Vital points) ,चिकित्सा आदि के बारें भी सिखाया जाता है |

ऐसा जरुरी नहीं है | की आपको हर चीज सीखना जरुरी है | आप सिर्फ मार्शल आर्ट भी सिख सकते है | लेकिन कलारिपयाट्टू में एक्सपर्ट बनने के लिए आपको कलारिपयाट्टू के सभी हिस्सों को सीखना बेहद जरुरी है | इसे सिखने में आपको वर्षो लगते है ये बात आपके ऊपर निर्भर करता है की आप कितने वर्षो में कलारिपयाट्टू में निपूर्ण हो पाते है |

दोस्तों कलारिपयाट्टू के प्रशिक्षण ( Training) चार भागों में वर्गीकृत किया गया है |

मेइथारी ( Meithari ) :-

इस लेवल पर विद्यार्थी को हरेक तरह का शारीरिक व्यायाम कराया जाता है | इसमें आपको हरेक पशु मुद्रा (Animal Postures ) के बारें में बताया जाता है और अभ्यास कराया जाता है | जिससे शरीर में फुर्तीलापन ,मजबूती और लचीलापन आता है | कलारिपयाट्टू में  9 पशु मुद्रा (Animal Postures ) है | Animal Posturs को मलयालम में Vadivu कहा जाता है |

How many animal style in kalaripayattu in hindi ?

कलरीपायट्टु में 9 Animal style होते है।

कलारिपयाट्टू में 9 पशु मुद्रा (Animal Postures ) के नाम निम्लिखित है |

हिन्दी नाम अंग्रेजी नाम मलयालम नाम 
हाथी मुद्राElephant PostureGajavadivu
सिंह मुद्राLion PostureSimhavadivu
घोड़े की मुद्राHorse PostureAswavadivu
मुर्गा मुद्राRooster PostureKukkudavadivu
सूअर की मुद्राBoar PostureVarahavadivu
मयूर मुद्राPeacock PostureMayurvadivu
बिल्ली मुद्राCat PostureMarjaravadivu
मछली मुद्राFish PostureMatsyavadivu
नाग मुद्राSnake PostureSarpavadivu

दोस्तों ऊपर मैंने जो भी पशु मुद्रा का नाम बताया है | इसका अभ्यास कलारिपयाट्टू में किया जाता है | दोस्तों अगर कलारिपयाट्टू क्या है ? का यह लेख आपको कुछ अच्छा जानकारी दे रहा है तो मेरी विनती है आपसे की आप एक कमेंट जरुर करें की यह लेख आपको पसंद आया या नहीं आया |

कोल्थारी ( Kolthari ) :-

मेइथारी ( Meithari ) की परिशिक्षण पूरा हो जाने के बाद विद्यार्थी को कोल्थारी की परिशिक्षण देना शरू करते है इस लेवल पर विद्यार्थी को लकड़ी से बने हथियार से लड़ना सिखाया जाता है | इसमें कई प्रकार के हथियार है | जो निम्नलिखित है |

हिन्दी नाम अंग्रेजी नाम मलयालम नाम 
लंबी छड़ीLong StickKettukari
छोटी छड़ीShort StickMuchan
घुमावदार छड़ीCurved StickOtta
अतिरिक्त लंबी छड़ीExtra Long StickPandiraan veeshel
गदाGadaGaddah

अन्कथारी ( Ankathari ) :-

दोस्तों कलारिपयाट्टू में तीसरा चरण अन्क्थारी है जिसमे धातु (Metal) से बने हथियार (Weapons ) का परिशिक्षण (Training) दिया जाता है | इसमें चरण में आपको धातु से बने कई प्रकार के धारदार हथियार से लड़ना सिखाया जाता है | इसमें निम्नलिखित प्रकार के हथियार है |

हिन्दी नाम अंग्रेजी नाम मलयालम नाम 
ख़ंजरDaggerKadari
भालाSpearKundam
तलवार और ढालSoward and ShieldValum Parichayum
लंबा तलवारLong SowardUdaval
लचीला तलवारFlexible SowardUrumi
चाकूKnivesKathi
भाला और तलवारSpear and SwordMarapidicha kundam

दोस्तों कोल्थारी और अन्कथारी चरण में सभी प्रकार के हथियार से लड़ना सिखाया जाता है | इन दोनों चरण को सिखने के बाद आपको बिना हथियार के लड़ना सिखाया जाता है |

वेरुमकाई (Verumkai) :-

वेरुमकाई कलारिपयाट्टू का चौथा चरना है जिसमे बिना किसी हथियार के हाथों से लड़ना सिखाया जाता है | यह कलारिपयाट्टू का सबसे महत्वपूर्ण चरण सभी चरण को सिखने के बाद ही इस चरण का परिशिक्षण दिया जाता इसके बाद आपको मर्म बिंदु का ज्ञान दिया जाता है | कुल 108 मर्म बिंदु है | मर्म बिंदु वह बिंदु होता है | जहाँ एक ही प्रहार में लोगों को मारा जा सकता है | यह बिंदु भी अलग-अलग तरह का होता है |

कलारिपयाट्टू हथियार कौन-कौन से है ? - Kalaripayattu Weapons Name List

हिन्दी नाम अंग्रेजी नाम मलयालम नाम 
लंबी छड़ीLong StickKettukari
छोटी छड़ीShort StickMuchan
घुमावदार छड़ीCurved StickOtta
अतिरिक्त लंबी छड़ीExtra Long StickPandiraan veeshel
गदाGadaGaddah
ख़ंजरDaggerKadari
भालाSpear Kundam
तलवार और ढालSoward and ShieldValum Parichayum
लंबा तलवारLong SowardUdaval
लचीला तलवारFlexible SowardUrumi
चाकू KnivesKathi
भाला और तलवारSpear and SwordMarapidicha kundam

कलरीपायट्टु कैसे सीखें-kalaripayattu kaise sikhe

कलारिपयाट्टू में दो शैलियाँ ( Style ) है | पहली है उत्तरी शैली (Northern Style) जिसे मलयालम में वडक्कन कलारी ( Vadakkan Kalari) कहा जाता है |

और दुसरी है दक्षिणी शैली ( Southern style) जिसे मलयालम में थेक्कन कलारी (Thekkan Kalari) कहा जाता हैं। कलारिपयाट्टू सिखने वाले विद्यार्थी को दो शैली द्वारा कलारिपयाट्टू को सिखया जाता है |

अगर आप कलारिपयाट्टू सीखना चाहते है | तो आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सिख सकते है | दोस्तों कलारिपयाट्टू सीखनें वाले गुरूजी करारिपयाट्टू के सिखतें समय मलयालम में कमांड देते है जिन्हें सुनकर शिष्य प्रैक्टिस करते है |

दोस्तों अगर आप कलारिपयाट्टू सीखना चाहते है तो आपको थोरा - बहुत इंग्लिश आना जरुरी है क्योंकि हर व्यक्ति को मलयालम नहीं आता है | इंग्लिश ही एक ऐसा भाषा है जिसे दुनिया में हर जगह बोला जाता है |

दोस्तों अगर आप घर बैठे कलारिपयाट्टू के बेसिक्स को सीखना चाहते है तो आप Youtube की मदद से सिख सकते है | आप फ्री में Youtube पर कलारिपयाट्टू का विडियो देख कर इसे सिख सकते है | लेकिन दोस्तों में आप को सभी बता देना चाहता हूँ की youtube पर ज्यादातर विडियो मलयालम में है या फिर इंग्लिश में |

दोस्तों एक चैनल है जो की हिंदी में कलारिपयाट्टू सिखातें है | उनके Youtube चैनल का नाम Kalari Kendram Delhi है | इनका पेड कोर्स भी है |

आप इसके वेबसाइट जाकर उन कोर्स को खरीद कर उस विडियो को देख कर आप कलारिपयाट्टू सिख सकते है | इनके वेबसाइट का नाम kalarikendramdelhi.com है | आप वेबसाइट पर जाकर अन्य जानकारी ले सकते है | 

दोस्तों अगर आप ऑफलाइन क्लास करना चाहते है तो उसके लिए आपको कलारिपयाट्टू सेंटर पर जाकर सीखना होगा | इसकी जानकारी में आपको नीचें दूँगा | की आपको ऑफलाइन क्लास कहाँ करना है |

Best Kalaripayattu Training Centres In Kerala In Hindi.

दोस्तों में आपको कुछ कलारिपयाट्टू परिशिक्षण केंद्र के बारें में जानकारी दे रहा हूँ | दोस्तों में जो आपको कलारिपयाट्टू परिशिक्षण केंद्र के बारें में बता रहा हूँ | ऐसा नहीं है की सिर्फ यही परिशिक्षण केंद्र अच्छे है | और भी कई अच्छे परिशिक्षण केंद्र है | आप इन्टरने से जानकारी प्राप्त कर सकते है |

दोस्तों अगर आप इस कलारिपयाट्टू अकादमी के बारें में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते है | तो सभी अकादमी का ऑफिसियल वेबसाइट है | जहाँ जाकर आप इनके बारें में अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है | इसके लिए आपको गूगल में जाकर इसके नाम को टाइप करना होगा |

  • E N S Kalari
  • Ekaveera Kalaripayattu Academy
  • Kadathanadan Kalari
  • CVN Kalari Sangham
  • Vallabhatta Kalari
  • Kalari Kendram Delhi

Kalaripayattu Training In India In Hindi .

दोस्तों दक्षिण भारत के केरल , कर्नाटक , तमिलनाडु में इस कला का परिशिक्षण मुख्य रूप से दिया जाता है | दोस्तों उत्तरी भारत में इसके गिने- चुने ही परिशिक्षण केंद्र है |

Who Invented Kalaripayattu In Hindi ?

दोस्तों माना जाता है की कलारिपयाट्टू युद्ध कला का रचना भगवान परशुराम ने किया था और उन्होंने यह कला अगस्त्यमुनि को सिखया लेकिन कई लोगों का मानना है की इन दोनों ने इस कला का निर्माण किया और उसके बाद इस दोनों के माध्यम से यह कला अन्य लोगों तक पहुँचा |

कलारिपयाट्टू सीखनें में कितना समय लगता है ? - Kalaripayattu Training Period In Hindi.

दोस्तों कलारिपयाट्टू को सीखनें के लिए आप लघु अवधि ( Short Term ) क्लास तथा रेगुलर क्लास दोनों में से कोई एक कर सकते है | रेगुलर क्लास 1 साल से लेकर 12 साल तक का होता है | वही Short term क्लास या क्रेश कोर्स 1 सप्ताह से लेकर 1 साल तक का हो सकता है या इससे ज्यादा भी सकता है | अब ये आपके ऊपर निर्भर करता है की आप कौन सा क्लास करते है | शोर्ट टर्म क्लास को हम स्पेशल क्लास या क्रेश कोर्स भी कह सकते है |

अगर आपको कलारिपयाट्टू का पूरा ज्ञान लेना है तो आपको रेगुलर क्लास करना होगा जो की 1 साल से लेकर 12 साल तक का होता है |

Kalaripayattu Training At Home In Hindi .

दोस्तों अगर आप घर पर ही कलारिपयाट्टू सीखना चाहते है तो इसके लिए आप YouTube विडियो देख सकते है | YouTube के ऊपर आपको पूरा विडियो तो नहीं मिलेगा | लेकिन आप Youtube से कलारिपयाट्टू के बारें में बहुत कुछ सिख सकते है |

अगर आप इसके कोर्स खरीदतें है तो आप अच्छे से इसे सिख सकते है | बहुत सारें कलारिपयाट्टू अकादमी ऑनलाइन भी कलारिपयाट्टू सिखतें है | आप उसके वेबसाइट जाकर कोर्स को खरीद कर इसे सिख सकते है |

ऊपर मैंने कुछ कलारिपयाट्टू अकादमी का नाम बताया है | आप उनके वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन कोर्स के बारे में पता करना होगा |

दोस्तों में आपको बता देना चाहता हूँ की अगर आप घर पर कलारिपयाट्टू सीखना चाहते है तो आपको ऑनलाइन वीडियोस को देख कर ही सीखना होगा | मेरे हिसाब से अगर आप कलारिपयाट्टू सीखना चाहते है तो आप ऑफलाइन क्लास किजिये क्योंकि अगर आप कोई मार्शल आर्ट सीखते तो आप अकेले पूरी चीज को नहीं सिख सकते है |

अगर आपके दोस्त या भाई या घर के कोई भी सदस्य आपके साथ सीखते है | तो फिर ठीक है आप ऑनलाइन क्लास भी कर सकते है |

Kalaripayattu Training With Accommodation In Hindi .

दोस्तों अगर आप ऑफलाइन क्लास करते है तो आपको हॉस्टल में रहना पड़ेगा या फिर रूम भारा पर लेना पड़ेगा और फिर खुद से खाना भी बनाना पड़ेगा | या फिर अगर आपका घर कलारिपयाट्टू अकादमी के आस-पास है तो आप रोज जा आ सकते है | कोई दिक्कत नहीं होगा लेकिन जो लोग जगह का होते है उसके मन में कई सवाल होते है | जैसे की कहाँ पर कलारिपयाट्टू सीखें , कहाँ पर रुकें , खाना खुद बनाना पड़ेगा या खरीद का खाना होगा |

तो दोस्तों में आपको बता दूँ की आपको किसी बात के टेन्सन नहीं लेना है | बहुत सारें कलारिपयाट्टू अकादमी है | जिसमे रहने ,खाने और परिशिक्षण सभी चीजों की व्यवस्था है | यहाँ पर लोग देश- विदेश से कलारिपयाट्टू सीखनें आतें है |

दोस्तों में आपको कुछ कलारिपयाट्टू अकादमी का नाम बताऊंगा जिसके बारें में मैंने खुद पता किया है | इसमें आपको रहने और खाने दोनों चीजों का व्यवस्था मिलेगा |

दोस्तों ऊपर जो मैंने आपको कलारिपयाट्टू अकादमी का नाम बताया इन सभी ये सारें व्यवस्था है | अगर आप किसी और कलारिपयाट्टू अकादमी में सिखाना चाहते है | तो आप पता कर सकते है | की उनमे सभी व्यवस्था है की नहीं |

Kalaripayattu Weapons Images.

kalaripayattu kya hai Kalaripayattu Weapons Images.


कलारिपयाट्टू सीखनें में कितना रुपया लगता है ? - Kalaripayattu Training Fees In Kerala In Hindi .

दोस्तों सभी अकादमी का फीस अलग - अलग है | मैंने कुछ अकादमी से पता किया है की वह एक महीनें का कितना फीस लेते है | जिसमे की खाना , रहना और ट्रेनिंग सभी शामिल है | में आपको कुछ अकादमी का नाम तथा वह एक महीने का कितना फीस लेते है उसके बारें में बता देता हूँ |

अगर आप खुद भी पता करना चाहते है तो आप अकादमी के वेबसाइट से कांटेक्ट नंबर लेकर Whatsapp या कॉल करके पता कर सकते है या फिर आप ईमेल भी कर सकते है |

1 .) दोस्तों E N S Kalari अकादमी में एक महीनें का रेगुलर क्लास करने वाले छात्र से 21000 से 22000 हजार तक का फीस लेते है जिसमे खाना ,रहना और ट्रेनिंग सभी शामिल है | वही क्रेश कोर्स करने वाले छात्र से एक महीने का 34000 से  35000 हजार तक फीस लेते है | जिसमे खाना ,रहना और ट्रेनिंग सभी शामिल है |

2 .) दोस्तों Kadathanadan Kalari अकादमी एक महीनें का क्रेश कोर्स या शोर्ट टर्म कोर्स का 45000 हजार तक का फीस लेते है | जिसमे खाना , रहना और ट्रेनिंग सभी शामिल है |

3 .) दोस्तों Ekaveera Kalaripayattu Academy एक महीने का क्रेश कोर्स या स्पेशल क्लास का 30000 हजार तक का फीस लेते है जिनमें खाना , रहना और ट्रेनिंग सभी शामिल है |

दोस्तों मैंने आपको तीन अकादमी के फीस के बारें में बताया समय से साथ यह फीस कम ज्यादा भी हो सकता है |

कलारिपयाट्टू कौन सिख सकता है ?

एक टिप्पणी भेजें

2टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें