Laptop kya hai तथा इसकी विशेषता और नुकसान क्या है ?

DEEPCHAND KUMAR
0

 Laptop kya hai तथा इसकी विशेषता और नुकसान क्या है ?

इन्टरनेट के इस आधुनिक युग में लगभग - लगभग प्रत्येक व्यक्ति के पास कोई ना कोई कंप्यूटर डिवाइस तो होता ही है | जैसे - लैपटॉप , डेस्कटॉप , मोबाइल ,टेबलेट ,नोटबुक , थिंकपैड इत्यादि | कंप्यूटर मनुष्य के जीवन का एक हिस्सा बन चूका है | हम और आप कंप्यूटर तो चलाते लेकिन इसका सही मतलब क्या होता है ये किसी को पता नहीं होता है | तो आज में आपको लैपटॉप के बारे में जानकारी दूँगा की Laptop kya hai और कंप्यूटर क्या है ?, तथा लैपटॉप से जुड़ी अन्य जानकारी के बारें में भी आप जानेंगे |

यह एक माइक्रो कंप्यूटर है | जो की पोर्टेबिलिटी के कारण लोगों द्वारा बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है |


Computer kya hai bataiye ?

कंप्यूटर एक मानव निर्मित इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन या यंत्र है | कंप्यूटर को मानविय कार्य को सरल करने के लिए बनाया गया है | मनुष्य जिस कैलकुलेशन को करने में घंटो लगाते थे वही कंप्यूटर उसी कैलकुलेशन को सेकंडो में करने की क्षमता रखता है | एक कंप्यूटर को आकार ,उद्देश्य तथा अनुप्रयोग के आधार पर बाँटा गया है | कंप्यूटर में मुख्य रूप से तीन भाग होते है | इनपुट ,प्रोसेसिंग और आउटपुट हरएक कंप्यूटर का एक उद्देश्य होता है | तो मुझे उम्मीद है की आप कंप्यूटर के बारें में समझ गए होंगे |

Laptop kya hai - लैपटॉप क्या होता है ?

लैपटॉप , जिन्हें साधारण रूप से नोटबुक या लैपटॉप कहा जाता है ये एक छोटा कंप्यूटर होते हैं ताकि उन्हें आसानी से कहीं भी ले जाया जा सके, इतना ही नहीं ये एक रिचार्जेबल बैटरी से लैस होता है।अधिकांश लैपटॉप को डेस्कटॉप कंप्यूटर की सभी कार्यक्षमता के लिए बनाया गया है | एक लैपटॉप को एक ही ब्लॉक में मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस को एकीकृत करके बनाया गया है  | लैपटॉप एक पोर्टेबल कंप्यूटर है |

Laptop or desktop me kya antar hai ?

LaptopDesktop
यह महँगा होता है |यह सस्ता होता है |
इसे असेम्बल करना कठिन है |इसे असेम्बल करना आसान है |
इसका साइज़ छोटा होता है |इसका साइज़ बड़ा होता है |
इसे कही भी ले जाया जा सकता है |इसे कही भी ले जाया नहीं जा सकता है |
यह हल्का होता है |यह भारी होता है |
ख़राब होने की संभावना ज्यादा होता है |खराब होने की संभावना कम रहता है |
डेस्कटॉप से मुकाबले कम परफोर्मेंस देता है |लैपटॉप के मुकाबले ज्यादा परफोर्मेंस देता है |
लैपटॉप कम बिजली का खपत करता है |डेस्कटॉप बहुत ज्यादा बिजली का खपत करता है |
इसमें पॉवर बैकअप के लिए बैटरी लगा होता है | इसमें पॉवर बैकअप के लिए अलग से UPS लगाना होता है |

Computer aur laptop mein kya antar hai ?

कंप्यूटर को कई भागों में विभाजित किया गया है | कंप्यूटर का परिभाषा हमने ऊपर बता दिया है | मैं आपको बता दूँ की कंप्यूटर कई के होते है उनमे से एक लैपटॉप कंप्यूटर है | लैपटॉप पोर्टेबिलिटी होने के वजह से लोग इसे ज्यादा पसंद करते है | इसे कही ले जाया जा सकता है | लैपटॉप कंप्यूटर का एक छोटा सा हिस्सा है |

लैपटॉप कंप्यूटर और डेस्कटॉप कंप्यूटर के बीच कई असमानता है |


Laptop se kya kar sakte hai ?

आजकल के लैपटॉप काफी पावरफुल आने लगे है | जिससे आप हर तरह के कार्य कर सकते है | जैसे - गेमिंग , फोटो एडिटिंग , विडियो एडिटिंग , ऑफिस वर्क , ग्राफ़िक्स डिज़ाइन , आदि | आप डेस्कटॉप कंप्यूटर के साथ जो काम करते है वो सारे कार्य आप लैपटॉप में भी कर सकते है |

Laptop kya kaam aata hai ?

लैपटॉप एक कंप्यूटर है | हम डेस्कटॉप कंप्यूटर में जितने कार्य करते है वो सारे कार्य हम लैपटॉप में भी कर सकते है | लैपटॉप को खरीदने का मुख्य मकसद होता है इसकी पोर्टेबिलिटी जिसके करना लोग इसे ज्यादा पसंद करते है | पोर्टेबिलिटी के करना हम इसे कही भी ले जा सकते है | और इसे अपने गोद में रखकर भी चला सकते है |

Kya laptop me sim lagta hai ?

कुछ लैपटॉप में सिम लगता है कुछ लैपटॉप में सिम नहीं लगता है |

डेस्कटॉप और लैपटॉप को परिभाषित कीजिए

डेस्कटॉप :- यह पर्सनल कंप्यूटर का प्रमुख उदाहरण है | ज्यादातर घरों और ऑफिसों  में डेस्कटॉप कंप्यूटर का ही उपयोग होता है | क्योकि यह लैपटॉप के मुकाबले सस्ता , टिकाऊ तथा लैपटॉप के मुकाबले ज्यादा परफोर्मेंस देने वाला कंप्यूटर है | इसे डेस्क या टेबल के ऊपर रख कर चलाया जाता है |

लैपटॉप :- लैपटॉप कंप्यूटर और डेस्कटॉप कंप्यूटर दोनों ही माइक्रो कंप्यूटर के उदाहरण है | लैपटॉप एक पोर्टेबल कंप्यूटर है जिसे रखने के लिए किसी डेस्क या टेबल की जरुरत नहीं होती है | इसे आप गोद में रखकर या  अपने विस्तर पर रख कर भी चला सकते है | और इसे कही भी ले जाया जा सकता है |

नोटबुक क्या है ?

नोटबुक कंप्यूटर एक प्रकार का पर्सनल कंप्यूटर है जिसे लैपटॉप कंप्यूटर की तुलना में ले जाना आसान होता है। नोटबुक कंप्यूटर की कीमत लैपटॉप से ​​कम होती है। आकार को कम करने के लिए, उनके कीबोर्ड, स्क्रीन को छोटा कर दिया गया है और ऑप्टिकल ड्राइव को हटा दिया गया है। इसका स्क्रीन साइज 5-12 इंच के बीच होता है और वजन 1 किलो के बीच होता है।

लैपटॉप कितने प्रकार का होता है?

लैपटॉप और मोबाइल में क्या अंतर है?

मोबाइल :- मोबाइल एक वायरलेस डिवाइस है जिसके माध्यम से एक उपयोगकर्ता दूसरे मोबाइल उपयोगकर्ता को कॉल कर सकता है और अपनी कॉल प्राप्त कर सकता है। पहले मोबाइल फोन पर केवल कॉल की जा सकती थी। लेकिन आजकल स्मार्ट फोन की मदद से कॉल करना, टेक्स्ट मैसेजिंग, इंटरनेट ब्राउजिंग, वीडियो और ऑडियो प्लेइंग, लोकेशन ट्रैकिंग से लेकर कई तरह के काम किए जा सकते हैं।

मोबाइल को हैंडसेट सेल्युलर फोन, सेल फोन, वायरलेस फोन भी कहा जाता है । आजकल वायरलेस फोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मोबाइल है। यह एक टचस्क्रीन माइक्रो कंप्यूटर है |

लैपटॉप :- यह एक माइक्रो कंप्यूटर है | यह कीबोर्ड ,माउस,स्पीकर ,मॉनिटर ,पॉवर बैकअप  आदि का सम्मलित रूप है | यह टचस्क्रीन और बिना टचस्क्रीन के भी आते है | इसकी सबसे खास बात पोर्टेबिलिटी या मोबिलिटी है जिससे हम इसे कही भी ले आ जा सकते है |

लैपटॉप कौन सी कंपनी का बढ़िया रहता है?

  • Apple
  • HP
  • Lenovo
  • Dell
  • Acer
  • Asus
  • MSI

सस्ता लैपटॉप कितने का आता है ?

एक लैपटॉप का कम से कम किमत 15 हजार से 16 हजार हो सकता है |

आज आपने क्या सिखा |

आज हमने Laptop kya hai के इस ब्लॉग में सिखा की कंप्यूटर क्या है ?,Laptop kya hai , तथा डेस्कटॉप कंप्यूटर और लैपटॉप कंप्यूटर के बीच क्या अन्तर है इसको भी जाना | और लैपटॉप से सम्बंधित कुछ अन्य प्रश्न के बारें में भी जाना मुझे उम्म्मीद है | आपको यह ब्लॉग Laptop kya hai पसंद आया होगा | अगले पोस्ट में हमलोग जानेंगे की लैपटॉप कैसे चलाते हैं इसे ब्लॉग को आप शेयर करे ताकि और लोगों को लैपटॉप के बारें में जानकारी प्राप्त हो धन्यवाद |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)