नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ? इसकी विशेषता और उपयोग क्या है ? - Non impact printer in hindi

DEEPCHAND KUMAR
0

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ? इसकी विशेषता और उपयोग क्या है ? - Non impact printer in hindi प्रिंटर क्या होता है ? नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के प्रकार

दोस्तों क्या आप जानते है की प्रिंटर क्या होता है ? प्रिंटर के कितने प्रकार होते है ? इसका उपयोग कहाँ किया जाता है ? इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ? और नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ? दोस्तों आज के इस लेख में हमलोग नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के बारें में विस्तार से जानने वाले है | इम्पैक्ट प्रिंटर के ऊपर हमने पहले से एक लेख अपने वेबसाइट पर डाल रखा है |

अगर आप इम्पैक्ट प्रिंटर के बारें में विस्तार से जानना चाहते है तो आप उसे पढ़ सकते है | तो चलिए दोस्तों आज का लेख शरू करते है लेकिन उससे पहले हमलोग प्रिंटर के बारें में जानेंगे की प्रिंटर क्या होता है ?

Table Of Content(toc)

प्रिंटर क्या है समझाइए - Printer in hindi

प्रिंटर एक इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर आउटपुट उपकरण है जो कंप्यूटर में भंडारित सॉफ्ट डेटा को हार्ड कॉपी के रूप में प्लेन पेपर पर छाप कर उपयोगकर्ता के समक्ष प्रदान करता है | प्रिंटर कहलाता है | मॉनिटर के बाद प्रिंटर दूसरा सबसे बड़ा आउटपुट उपकरण है |

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है?-[Non impact printer in hindi.]

ऐसा प्रिंटर जो किसी भी पेपर पर बिना किसी प्रभाव एवं प्रहार के अक्षर तथा चित्र को उच्च गुणवत्ता (High Quality) के साथ प्रिंट करता हो नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर कहलाता है |

यह प्रिंटर प्रिंटिंग में इलेक्ट्रोस्टैटिक केमिकल और इंकजेट तकनीक का प्रयोग करता है | इस प्रिंटर के द्वारा ब्लैक एंड वाइट तथा रंगीन दोनों तरह के प्रिंट प्राप्त कर सकते है |

यह प्रिंटर इम्पैक्ट प्रिंटर के मुकाबले कम शोर उत्पन करता है | तथा तेज गति के साथ प्रिंटिग करता है |

images of non impact printer
Inkjet non impact printer

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर की विशेषता-[Features of Non Impact Printer in hindi.]

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर की निम्नलिखित विशेषता है |

  • पेपर पर बिना प्रभाव डाले प्रिंट करता है |
  • इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में तीव्र गति के साथ प्रिंट करता है |
  • इस प्रिंटर में शोर ना के बराबर होता है |
  • इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में इसकी प्रिंटिंग उच्च गुणवत्ता वाले होते है |
  • इसमें प्रिंटिंग का आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है |
  • यह कई प्रकार के पेपर साइज़ को सपोर्ट करता है |
  • इसमें कलर और ब्लैक एंड वाइट दोनों तरह के प्रिंट करना संभव है |

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के प्रकार-[Types of non-impact printer in hindi.]

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर निम्नलिखित प्रकार के होते है |

1. इंकजेट प्रिंटर ( Inkjet Printer)

2. लेजर प्रिंटर ( Laser Printer )

3. थर्मल प्रिंटर ( Thermal Printer )

इंकजेट प्रिंटर क्या है ? -Inkjet printer in hindi

इंकजेट प्रिंटर एक कंप्यूटर हार्डवेयर इलेक्ट्रानिक आउटपुट उपकरण है | जो किसी कागज पर किसी वर्ण या चित्र को छापने के लिए स्याही का छिरकाव करते है | जिससे वर्ण या चित्र छप जाता है |

इंकजेट प्रिंटिंग मैकेनिज्म में प्रिंट हेड में कई छोटे-छोटे नोजल होते हैं | जिन्हें जेट कहा जाता है। जैसे ही पेपर प्रिंट हेड के सामने आता है नोजल उस पर स्याही छिड़कते हैं जिससे वर्ण और चित्र छप जाते हैं।

इंकजेट प्रिंटर का उपयोग - Use of inkjet printer in hindi

इंकजेट प्रिंटर का उपयोग कई जगहों पर किया जाता है | कुछ जगहों का नाम निम्नलिखित है |

  • घरों में ,
  • छोटे कार्यलय में ,
  • बैंको में ,
  • बिजली कार्यलय में ,
  • फोटो स्टूडियो में ,

इंकजेट प्रिंटर की विशेषता - Features of Inkjet Printer in hindi 

इंकजेट प्रिंटर के निम्नलिखित विशेषता है |

  • यह प्रिंटर कम लागत में उपलब्ध है |
  • ब्लैक एंड वाइट तथा कलर दोनों तरह का प्रिंट कर सकता है |
  • लेजर प्रिंटर के मुकाबले कम विद्युत् का खपत करता है |
  • प्लग एंड प्ले की सुविधा है | जिसे कभी भी USB या अन्य कनेक्टर के माध्यम से कंप्यूटर में कनेक्ट कर सकते है |
  • इसकी साइज़ छोटा होता है जिससे इसे कहीं भी अर्जेस्ट किया जा सकता है |
  • यह प्रिंटर सिंगल फंक्शन और मल्टीफंक्शन दोनों में आते है |
  • इसे वायर और बिना वायर दोनों तरीके से कंप्यूटर में कनेक्ट किया जा सकता है |
  • इसे आवश्यकता के अनुसार एक स्थान से दुसरे पर स्थान्तरित किया जा सकता है |
  • इसमें शोर बहुत कम होता है |

इंकजेट प्रिंटर के लाभ -  Advantages of Inkjet Printer in hindi

इंकजेट प्रिंटर के निम्नलिखित लाभ है |

  • सस्ती कीमत
  • कलर प्रिंटिंग के लिए सबसे उपयुक्त प्रिंटर है |
  • डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की मुकाबले में तेज तथा शांत
  • हल्के वजन का और आकार में छोटा।
  • वार्म अप समय की आवश्यकता नहीं है |

इंकजेट प्रिंटर के हानि-[Disadvantages of inkjet printer in hindi.]

इंकजेट प्रिंटर के निम्नलिखित हानि है |

  • इसकी प्रिंटिंग स्पीड लेजर प्रिंटर के तुलना में कम होता है |
  • लेजर प्रिंटर के तुलना में यह कम टिकाऊ होते है |
  • रेगुलग उपयोग ना करने से इसका स्याही सुख जाता है |
  • प्रिंटिंग करने के बाद स्याही को सूखने में कुछ वक्त लगता है | उससे पहले अगर पेपर पर पानी चला जाये तो कलर धब्बा बन सकता है |
  • इंक को पुनः रिफिल करना महँगा होता है |

लेजर प्रिंटर क्या है ? - Laser printer in hindi

यह एक तेज गति के साथ प्रिंट करने वाला नॉन इम्पैक्ट पेज प्रिंटर है | इस प्रिंटर में कैरेक्टर या चित्र को प्रिंट करने के लिए सेमीकंडक्टर लेजर बीम प्रकाशीय ड्रम और आवेशित स्याही टोनर का प्रयोग किया जाता है |

लेजर बीम के सहायता से प्रकाशीय ड्रम पर आवश्यक विद्युतीय कैरेक्टर या चित्र बनाई जाती है | इसके बाद टोनर जो ड्रम पर बनाई आकृति के विपरीत आवेशित रहता है |

स्याही को कागज पर छाप देता है | उसके बाद प्रिंटर में लगे हीटर द्वारा स्याही को पेपर पर स्थाई रूप से चिपका दिया जाता है | जिसके फलस्वरूप उच्च रेजोल्यूशन वाला कैरेक्टर या चित्र हमें हार्डकॉपी के रूप में प्राप्त होता है |

Non impact printer in hindi
Laser Non impact printer

लेजर प्रिंटर के कितने प्रकार होते है ? -Types of laser printer in hindi

लेजर प्रिटर के निम्नलिखित प्रकार होते है |

  1. व्यक्तिगत लेजर प्रिंटर ( Personal Laser Printer )
  2. कार्यालय लेजर प्रिंटर ( Office Laser Printer )
  3. कार्यसमूह लेजर प्रिंटर ( Workgroup Laser Printer )
  4. उत्पादन लेजर प्रिंटर ( Production Laser Printer ) 

अगले लेख में हमलोग लेजर प्रिंटर के तथा इसके प्रकार को विस्तार से जानेंगे |

लेजर प्रिंटर का उपयोग - Use of laser printer in hindi

इसका उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर किया जाता है |

  • स्कूल तथा कॉलेज में ,
  • कार्यलय में ,
  • अस्पताल तथा अन्य जगहों पर |

जिन जगहों पर ज्यादा से ज्यादा पेज प्रिंट किया जाता है | वहाँ इस प्रिंटर को मुख्य रूप से उपयोग में लाया जाता है | क्योकिं इंकजेट प्रिंटर के तुलना में यह प्रिंटर ज्यादा टिकाऊ होते है |

लेजर प्रिंटर की विशेषता - Features of laser Printer in hindi 

लेजर प्रिंटर की निम्नलिखित विशेषता है |

  • उच्च रेसोल्यूशन
  • उच्च प्रिंटिंग गति
  • अत्यधिक प्रिंटिंग के लिए उपयुक्त
  • कम प्रिंटिंग लागत
  • सिंगल फंक्शन ( सिर्फ प्रिंट कर सकते है | ) तथा मल्टी फंक्शन ( प्रिंट,कॉपी तथा स्केन सभी काम कर सकते है | ) दोनों में उपलब्ध है |
  • प्लग एंड प्ले की सुविधा
  • इसे USB तथा Wi - Fi एवं अन्य माध्यमों से कंप्यूटर में कनेक्ट किया जा सकता है |

लेजर प्रिंटर के लाभ -  Advantages of laser Printer in hindi

लेजर प्रिंटर के निम्नलिखित लाभ है |

  • यह प्रिंटर प्रिंट करते समय इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में बहुत ही कम आवाज करता है |
  • उच्च प्रिंटर गति
  • प्रिंटिंग लागत कम
  • कैरेक्टर तथा चित्र दोनों प्रिंट कर सकता है |
  • हाई रेजोल्यूशन प्रिंटिंग
  • कई प्रकार के पेपर पर प्रिंट निकाल सकते है |
  • ब्लैक एंड वाइट तथा कलर दोनों प्रिंट निकाल सकते है |

लेजर प्रिंटर के हानि  - Disadvantages of laser printer in hindi

लेजर प्रिंटर के निम्नलिखित हानि या कमियाँ है |

  • इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में महँगा होता है |
  • बिजली की खपत अधिक करता है |
  • इंकजेट प्रिंटर से भाड़ी तथा बड़ी आकर का होता है |
  • टोनर तथा ड्रम को बदलना महँगा होता है |
  • इंकजेट प्रिंटर से महँगा होता है |
  • कलर लेजर प्रिंटर बहुत ज्यादा महँगा होता है |

थर्मल प्रिंटर क्या है ? - Thermal printer in hindi

थर्मल प्रिंटर एक नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर है जो प्रिंटर करने के लिए पेपर के ऊपर गर्मी उत्पन करता है | इस प्रिंटर में एक विशेष प्रकार के केमिकल से कोटेड  पेपर का इस्तेमाल किया जाता है जिसे थर्मल पेपर के नाम से जाना जाता है | पेपर जब प्रिंटर हेड के संपर्क में आता है | तब प्रिंटर का हेड पेपर को बर्न कर कैरेक्टर या छवि को उभार देता है |

इस प्रिंटर का इस्तेमाल लघभग सभी लोगों ने किया होगा और देखा भी होगा | | जानकारी के लिए बता दूँ की ए टी एम से जो स्लीप निकालते है उसमे भी थर्मल प्रिंटर का ही  इस्तेमाल किया जाता है |

इस प्रिंटर का प्रिंट अस्थाई होता है | कुछ दिनों बाद इसका प्रिंट खुदबखुद गायब होने लगता है |

Non impact printer in hindi (Thermal Printer)
Thermal Non impact printer



थर्मल प्रिंटर के प्रकार -Types of thermal printer in hindi

  1. डायरेक्ट थर्मल प्रिंटर ( Direct thermal printer )
  2. थर्मल ट्रांसफर प्रिंटर (Thermal transfer printer )

अगले लेख में हमलोग थर्मल प्रिंटर एवं इसके प्रकार को विस्तार से जानेगे |

थर्मल प्रिंटर का उपयोग - Use of thermal printer in hindi

इस प्रिंटर का उपयोग मुख्य रूप से कई जगहों पर किया जाता है |

  • जेनरल स्टोर में ,
  • पेट्रोल पम्प पर ,
  • एटीएम में ,
  • मॉल में ,

और भी बहुत सारे जगहों पर इस प्रिंटर का इस्तेमाल किया जाता है | विशेष रूप से इसका इस्तेमाल बिल प्रिंटिग के लिए किया जाता है |

थर्मल प्रिंटर की विशेषता - Features of thermal Printer in hindi 

इस प्रिंटर के निम्नलिखित विशेषता है |

  • इस प्रिंटर में कार्ट्रिज,टोनर तथा रिबन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है |
  • शोर न के बराबर करता है |
  • काफी सस्ती होती है |
  • इनका आकर भी अन्य प्रिंटर के तुलना में छोटा होता है |
  • अन्य प्रिंटर के मुकाबले में ज्यादा टिकाऊ होते है क्योकि इसमे मूविंग पार्ट बहुत ही कम होते है |
  • इसे ब्लूटूथ ,वाई-फाई तथा USB केवल सभी माध्यम से कंप्यूटर या मोबाइल में कनेक्ट कर सकते है |

थर्मल प्रिंटर के लाभ -  Advantages of thermal Printer in hindi

  • प्रिंटिंग कास्ट बहुत कम है |
  • प्रिंटर बहुत ही कम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है |
  • तेज प्रिंटिंग गति
  • पोर्टेबल होता है जो व्यक्ति बिजली का बिल निकलता है उसके कमर में यह प्रिंटर लटका रहता है | इससे आप अंदाजा लगा सकते है | की यह कितना पोर्टेबल है |
  • बिजली की खपत बहुत कम करता है |
  • बैटरी पर भी चलता है |

थर्मल प्रिंटर के हानि या कमियाँ  - Disadvantages of thermal printer in hindi

  • कलर प्रिंटिंग के लिए उपयुक्त नहीं है |
  • यह थर्मल पेपर पर ही प्रिंट कर सकता है |
  • उच्च तापमान के संपर्क में आने से पूरा पेपर काला-काला धब्बा आ सकता है |
  • एक समय पर एक ही कलर का प्रिंट कर सकता है |
  • इसका प्रिंट अस्थाई होता है | कुछ समय बाद गायब होने लगता है |
आशा करते है की आप सभी Non Impact Printer Ke Prakar को बेहतर ढंग से समझ गए होंगे आगे आपलोग  नॉन इंपैक्ट प्रिंटर के उदाहरण को देखने जा रहे है |

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के उदाहरण - Non impact printer example in hindi

इंकजेट प्रिंटर ( Inkjet Printer ) उदाहरण ( Example ) :-

Epson L3200,Epson L3210,Canon PIXMA GM2070,Epson l130,Brother DCP T300,HP Deskjet 2623 Etc....

लेजर प्रिंटर (Laser Printer) के उदाहरण (Example) :- 

Brother DCP-L2520D,HP MFP 136nw,Canon LBP2900B,HP LaserJet Pro MFP M126a,HP MFP 136a,PANTUM P2518W,KYOCERA Ecosys FS-1025MFP,SAMSUNG SCX 3401/XIP,Epson Monochrome 3170, Etc.....

थर्मल प्रिंटर (Thermal Printer ) के उदाहरण (Example ) :-

Tvs Electronics RP3160,Bestow BT-TRP3,Retsol RTP-80,Shreyans SRS710UWB,Tvs Electronics RP 3200 Plus, Etc.....

इम्पैक्ट और नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर में क्या अंतर है - Difference between impact and non impact printers in hindi  

इम्पैक्ट प्रिंटर ( Impact Printer ):-

  1. प्रिंट करने के लिए पेपर के ऊपर प्रहार किया जाता है |
  2. डॉट-मैट्रिक्स, डेजी-व्हील, लाइन प्रिंटर इसके उदाहरण है |
  3. इम्पैक प्रिंटर के अंतर्गत डॉट-मैट्रिक्स प्रिंटर ही चित्र को प्रिंट कर सकता है |
  4. प्रिंटिंग कास्ट कम होता है |
  5. नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में इसका प्रिंटिंग गति कम होता होता है |
  6. यह प्रिंटर बहुत ज्यादा शोर करता है |
  7. यह उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट नहीं कर सकते है |
  8. यह प्रिंटर प्रिंट करने के लिए स्याही लगे रिबन के खिलाफ हथौड़ों, पिन या पहियों के द्वारा प्रहार करते है |

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर (Non Impact Printer ):-

  1. इस प्रिंटर में प्रिंट करने के लिए कोई प्रहार नहीं किया जाता है |
  2. इंकजेट,लेजर तथा थर्मल प्रिंटर इसके उदाहरण है |
  3. इसमें सभी प्रिंटर छवि को प्रिंट कर सकता है |
  4. इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में प्रिंटिंग कास्ट ज्यादा होता है |
  5. इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में इसका प्रिंटिंग गति ज्यादा होता है |
  6. यह प्रिंटर इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में बहुत कम शोर करता है |
  7. इस प्रिंटर के द्वारा उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट किया जा सकता है |
  8. इसमें प्रिंट करने के लिए स्याही स्प्रे ,लेजर बीम तथा गर्मी का प्रयोग किया जाता है |

मल्टीफंक्शन प्रिंटर क्या है ?-[Multifunction Printer In Hindi]

मल्टीफंक्शन प्रिंटर वैसे प्रिंटर को कहा जाता है जिनमे विभिन्न कार्यों को करने की क्षमता होती है | ऐसे प्रिंटर में प्रिंट ,कॉपी ,स्कैन तथा फैक्स इत्यादि की सुविधाएँ दी जाती है | 
इसका अर्थ यह हुआ की ऐसे प्रिंटर के द्वारा आप किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट को प्रिंट कर सकते है | 
किसी भी दस्तावेज का छाया प्रति बनाया जा सकता है | तथा किसी भी दस्तावेज को स्कैन करके उसे अपने कंप्यूटर या मोबाइल में सेव करके रख सकते है | एवं फैक्स के माध्यम से दस्तावेज को कही भी भेजा जा सकता है |

इंपैक्ट प्रिंटर और नॉन इंपैक्ट प्रिंटर से आप क्या समझते हैं ?

इस आधुनिक युग में लगभग सभी व्यक्ति को कंप्यूटर के बारें में थोरा-बहुत जानकारी जरुर होगा | बढ़ते समय के साथ कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है | 

जैसा की आपने ऊपर जाना की प्रिंटर एक हार्डवेयर आउटपुट उपकरण है जो डिजिटल डेटा को हार्डकॉपी में मुद्रण करने का कार्य करता है | प्रिंटर का इतिहास बहुत पुराना है | 

जब कोई चीजें बड़ी हो जाती है तो उसे कई भागों में विभाजित कर दिया जाता है | ताकि उसे मैनेज करने में आसानी हो | उसी प्रकार प्रिंटर को भी मुख्य रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया गया है | इम्पैक्ट प्रिंटर तथा नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर 

इम्पैक्ट प्रिंटर वैसे प्रिंटर होते है | जो किसी भी प्रकार के प्रिंटिंग मीडिया (जिस कागज पर प्रिंट किया जाना हो |) पर मुद्रण करने के लिए डायरेक्ट पेपर पर प्रभाव डालता हो इम्पैक्ट प्रिंटर कहलाता है | 
यह प्रिंटर पुरानी तकनीक के आधार पर कार्य करती है | इसका इस्तेमाल ज्यादातर बिल या किसी भी प्रकार के स्लिप प्रिंटर करने के लिए किया जाता है | 

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर इम्पैक्ट प्रिंटर का एक प्रमुख उदाहरण है जिसका अभी भी कई जगहों पर इस्तेमाल किया जा रहा है | यह प्रिंटर प्रिंटिंग के दौरान काफी सौर उत्पन्न करता है |

वही नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर की बात करें तो यह इम्पैक्ट प्रिंटर से बिलकुल अलग है | यह प्रिंटर प्रिंटिंग मीडिया (यानि की पेपर जिस पर प्रिंट किया जाना है |) पर बिना प्रभाव डालें प्रिंट करता है | 

यह प्रिंटर प्रिंटिंग के दौरान आवाज भी नहीं करता है | इस तरह के प्रिंटर लगभग बाजार में हर दुकान या ऑफिस में आपको देखने को मिल सकता है | इस प्रिंटर को तीन भाग में वर्गीकृत किया गया है | इंकजेट प्रिंटर,लेजर प्रिंटर,थर्मल प्रिंटर |

आपने क्या सिखा |

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ? इसकी विशेषता और उपयोग क्या है ? - Non impact printer in hindi के इस लेख में आपने जाना नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ?,इम्पैक्ट और नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के बीच क्या अंतर है ?तथा नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के प्रकार के बारें में मुझे आशा है कि आपलोगों को यह लेख पसंद आया होगा | हो सके तो इसे शेयर जरुर करें |

FAQs

सबसे तेज प्रिंटर कौन सा होता है ?

उत्तर :- लेजर प्रिंटर

लेजर प्रिंटर इनपुट है या आउटपुट |

उत्तर :- सिंगल फंक्शन लेजर प्रिंटर सिर्फ आउटपुट देता है | वही मल्टी फंक्शन लेजर प्रिंटर में इनपुट तथा आउटपुट दोनों का सुविधा होती है |

सबसे सस्ता प्रिंटर कौन सा होता है ?

उत्तर :- थर्मल प्रिंटर

लेजर प्रिंटर में कितने कलर होते है ?

उत्तर :- मोनोक्रोम प्रिंटर में सिर्फ काला कलर का उपयोग किया जाता है | वही कलर लेजर प्रिंटर में चार कलर कर उपयोग किया जाता है | सियान, मैजेंटा, पीला और काला

लेजर प्रिंटर का दूसरा नाम क्या है ?

उत्तर :- पेज प्रिंटर

क्या रेगुलर प्रिंटर फोटो प्रिंट कर सकता है ?

उत्तर :- रेगुलर इंकजेट प्रिंटर से आप फोटो प्रिंट कर सकते है |

प्रिंटर के जनक कौन है ?

उत्तर :- जोहान्स गुटेनबर्ग (Johannes Gutenberg)

प्रिंटर कितने वाट का होता है ?

उत्तर :- एक इंकजेट प्रिंटर 30 वाट से 50 वाट विजली का खपत प्रिंटिंग के दौरान करता है | वही लेजर प्रिंटर प्रिंटिंग के दौरान 300 से 500 तक विजली का खपत करता है |

प्रिंटर में मैमोरी होती है य नहीं ?

उत्तर :- हाँ 

इन्हें भी पढ़े |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)