सुपर कंप्यूटर क्या है ? तथा इसका उपयोग कहाँ किया जाता है ? Super Computer In hindi

DEEPCHAND KUMAR
0

सुपर कंप्यूटर क्या है ? तथा इसका उपयोग कहाँ किया जाता है ? Super Computer In hindi. इस कंप्यूटर की क्या विशेषता है ? भारत का पहला सुपर कंप्यूटर कौन सा है ?

दोस्तों कंप्यूटर के इस आधुनिक युग में कंप्यूटर का हर एक व्यक्ति को जानकारी होना चाहिए | आजकल सभी कार्यो को डिजिटल रूप से किया जाता है | ऐसे में जरुरी है की हम सभी को कंप्यूटर के बारें में थोरा बहुत जानकारी होना चाहिए |

Table Of Content(toc)

वैसे तो कंप्यूटर के कई प्रकार है | लेकिन आज जिस कंप्यूटर के बारें में जानने वाले है उस कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर के नाम से जाना जाता है | इस लेख में हमलोग जानेंगे की सुपर कंप्यूटर क्या है ? इसकी क्या विशेषता है ? तथा इसका उपयोग कहाँ किया जाता है |

उससे पहले हमलोग यह जानेंगे की कंप्यूटर क्या होता है ?

super computer kaisa hota hai
Super Computer

कंप्यूटर क्या होता है ?- Computer Kya Hota Hai

कंप्यूटर एक मशीन है जो इलेक्ट्रिक सिंग्नल्स के मदद से कार्य करता है | इसमें उपयोगकर्ता इनपुट उपकरणों के माध्यम द्वारा कंप्यूटर को निर्देश भेजता है |

उसके बाद कंप्यूटर निर्देश के अनुकूल प्रोसेसिंग का कार्य करता है एवं प्रोसेसिंग हो जाने के बाद कंप्यूटर आउटपुट उपकरण के माध्यम से उचित परिणाम उपयोगकर्ता के समक्ष उपलब्ध कराता है | कंप्यूटर कहलाता है |

एक कंप्यूटर सही ढंग से तभी कार्य कर सकता जब उसमे पर्याप्त हार्डवेयर और सॉफ्टवेर उपलब्ध हो जैसे -रैम ,हार्डडिस्क,मदरबोर्ड,ऑपरेटिंग सिस्टम एवं अन्य सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर |

Super Computer In Hindi
Personal Computer

सुपर कंप्यूटर क्या है ?- Super Computer In Hindi

सर्वाधिक तीव्र गति के साथ प्रोसेसिंग करने वाला तथा विशाल भण्डारण क्षमताओं वाले कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर कहा जाता है | सुपर कंप्यूटर में उच्च क्षमता वाले हजारों प्रोसेसर लगे होते हैं जो किसी भी कार्यों को सेकेंडो में कर सकता है |

इस कंप्यूटर में प्रोसेसर को सीरियल क्रम में ना लगा कर पैरेलल क्रम में लगाया गया है | जिससे किसी भी कार्यों को अलग-अलग प्रोसेसर में बाँटकर उस कार्य को तेजी के किया जाता है |

इस कंप्यूटर के ऊपर एक साथ कई उपयोगकर्ता कार्य कर सकते है | यह एक मल्टीयूजर कंप्यूटर है | सुपर कंप्यूटर की स्पीड की गणना FLOPS (Floating Point Operations Per Second) किया जाता है | फ्लोटिंग पॉइंट का अर्थ है कंप्यूटर द्वारा किये गए कार्य से 

वर्त्तमान समय में सुपर कंप्यूटर की गति पेटा फ्लॉप्स (Peta Flops) में मापी जा रही है | (1 Peta Flops=1015 Flops) होता है |

सुपर कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया ? - Who invented the super computer in hindi ?

  • Unix (यूनिक्स )
  • Linux (लिनक्स )
  • CentOs (सेण्ट ओएस)
  • Bullx (बुल्लेक्स)
  • CRAY Linux (क्रे लिनक्स )   

सुपर कंप्यूटर का विशेषता - Super computer ki vishesta 

  • एक साथ सैकड़ो,हजारों उपयोगकर्ता कार्य कर सकते है |
  • इसमें सैकड़ो,हजारों प्रोसेसर लगे होते जिससे यह कंप्यूटर जटिल से जटिल गणनाओं को सेकेंडो में कर सकता है |
  • बढ़ते टेक्नोलॉजी के इस दौर में इस कंप्यूटर को बनाना थोरा आसान हो गया है |
  • किसी भी इनपुट डेटा का आउटपुट वास्तविक समय में दिखता है |
  • इसके स्पीड को MIPS (Million instructions per second) के वजह FLOPS (Floating point operations per second) में मापा जाता है |

सुपर कंप्यूटर के फायदे - Super computer ke fayde

  • जटिल से जटिल गणना को कर सकता है |
  • साइबर क्राइम से सुरक्षा प्रदान करता है |
  • परमाणु हथियार की परीक्षण (Testing) में मदद करता है |
  • मेडिकल शोध संस्थान में मदद करता है |
  • एतिहासिक रूप से मौसम की भविष्यवाणी जानने में सहायता करता है |

सुपर कंप्यूटर के नुकसान - Disadvantage of Supercomputer in Hindi

  • आकर में बहुत ज्यादा बड़ा होता है |
  • अत्यधिक मूल्य
  • इसके सेटअप के लिए बड़ा सा कमरा की आवश्यकता पड़ती है |
  • इसे प्रोफेशनल्स के द्वारा की ऑपरेट किया जाता है |
  • एक सामान्य व्यक्ति इसे खरीदनें में असक्षम है |
  • पर्सनल कार्यो को लिए इसे उपयोग में नहीं लाया जता है |
  • बहुत ज्यादा गर्मी उत्पन करता है |

सुपर कंप्यूटर का उपयोग - Super computer ka upyog

  • मौसम की भविष्यवाणी ( Weather forecasting)
  • जलवायु अनुसंधान (Climate Research)
  • शारीरिक सिमुलेशन (Physical Simulations)
  • क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Mechanics)
  • एनिमेटेड ग्राफिक्स (Animated Graphics)
  • आण्विक मॉडलिंग (Molecular Modeling)
  • तेल और गैस की खोज (Oil and Gas Exploration)
  • परमाणु ऊर्जा अनुसंधान (Nuclear Energy Research)

सुपर कंप्यूटर की आकार - Super computer ki aakar 

सुपर कंप्यूटर में बहुत सारें हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट लगे होने के कारण इसका आकर एक सामान्य कंप्यूटर के तुलना में बहुत ही विशालकाय हो जाता है |

सुपर कंप्यूटर की कीमत क्या है ? - Super computer ki kimat kya hai 

एक सुपर कंप्यूटर की कीमत 2 लाख डॉलर से लेकर 100 मिलियन डॉलर और इससे अधिक भी हो सकती है |

दुनिया के फास्टेस सुपर कंप्यूटर - Duniya ke fastes super computer

  • Titan
  • Piz Daint
  • Sunway TaihuLight
  • Tianhe-2
  • Gyoukou
  • Fugaku
  • Summit
  • Sierra
  • Selene
  • HPC5
  • Frontera
  • Dammam
  • Perlmutter

विश्व की सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन है ? - Vishw ki sabse tej super computer kon hai

वर्त्तमान में अमेरिका द्वारा बनाया गया फ्रंटियर ( Frontier) को विश्व का सबसे तेज सुपरकंप्‍यूटर चुना गया है।

सीरियल और पैरेलल प्रोसेसर में क्या अंतर है - Serial aur parallel processor me kya antar hai 

एक सामान्य कंप्यूटर में सीरियल प्रोसेसर लगे होते है | जो एक समय पर एक ही काम को कर सकता है | वही सुपर कंप्यूटर में प्रोसेसर पैरेलल तरीके से लगा होता है | जिससे एक साथ एक समय पर कई कार्य कर सकते है | यही अंतर है सीरियल प्रोसेसर और पैरेलल के बीच |

भारत के सुपर कंप्यूटर का नाम क्या है ? - Bharat ke super computer ka naam kya hai 

  • TIFR Colour Boson
  • Param Yuva 2
  • SahasraT (Cray XC40)
  • Aditya (IBM/Lenovo System)
  • IIT Delhi HPC
  • PARAM Siddhi-AI
  • Pratyush [CRAY XC40]
  • Mihir [CRAY XC40]
  • AADITYA
  • Color Blossom
  • PADUM
  • PARAM Shivay

क्या आम आदमी सुपर कंप्यूटर को खरीद सकता है ?

सबसे पहली बात ये है | एक आम इन्सान को सुपर कंप्यूटर की आवश्यकता नहीं होती है | और एक आम इन्सान इस कंप्यूटर को खरीदने में असक्षम है जिन व्यक्ति पास बहुत पैसे है |

वो अगर सुपर कंप्यूटर खरीद भी लेते है | तो उसके पास उतना बड़ा काम नहीं होगा | सुपर कंप्यूटर को बड़े-बड़े गणना करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है | जैसे मौसम की भविष्य वाणी जानने के लिए |

एक आम को न तो सुपर कंप्यूटर की आवश्यकता और न ही उतना पैसा की वो छोटे-छोटे गणना करने के लिए एक सुपर कंप्यूटर खरीद कर रखें | सुपर कंप्यूटर को रखने के लिए भी बहुत बड़ी जगह की आवश्यकता पड़ती है |

सुपर कंप्यूटर सूची - Super computer ki suchi

  • TIFR Colour Boson
  • Param Yuva 2
  • SahasraT (Cray XC40)
  • Aditya (IBM/Lenovo System)
  • IIT Delhi HPC
  • PARAM Siddhi-AI
  • Pratyush [CRAY XC40]
  • Mihir [CRAY XC40]
  • AADITYA
  • Color Blossom
  • PADUM
  • PARAM Shivay
  • Titan
  • Piz Daint
  • Sunway TaihuLight
  • Tianhe-2
  • Gyoukou
  • Fugaku
  • Summit
  • Sierra
  • Selene
  • HPC5
  • Frontera
  • Dammam
  • Perlmutter

 FAQs

पहला सुपर कंप्यूटर

उत्तर :- "Cry CDC 6600"

भारत का पहला सुपर कंप्यूटर

उत्तर :- भारत का पहला सुपर कंप्यूटर  PARAM 8000 है | जिसे 1991 ई० में भारत में बनाया गया था |

सुपर कंप्यूटर की कीमत

उत्तर :- 200000 $ दो लाख डॉलर से लेकर 100 $ मिलियन डॉलर और इससे अधिक भी हो सकता है |

सुपर कंप्यूटर का उपयोग

उत्तर :- एतिहासिक रूप से सुपर कंप्यूटर का उपयोग मौसम की भविष्यवानी,वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किया जाता है |

भारत में लगभग कितने सुपर कंप्यूटर है ?

उत्तर :- भारत में लघभग 40 से ज्यादा सुपर कंप्यूटर है |

सुपर कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ था ?

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)