भाषा तथा कंप्यूटर भाषा एवं इसके प्रकार और विशेषता-Computer Language In Hindi.

DEEPCHAND KUMAR
0

जिस तरह मनुष्य अपने मन के भावों,विचारों को एक दुसरे के साथ किसी भाषा के द्वारा व्यक्त करते है उसी प्रकार कंप्यूटर और मनुष्य के बीच बातचीत करने के लिए कंप्यूटर भाषा का उपयोग किया जाता है | 

आज हमलोग इसी महत्वपूर्ण टॉपिक्स के ऊपर चर्चा करने जा रहे है जिसमे हमलोग जानेंगे की भाषा क्या है ? तथा कंप्यूटर भाषा क्या है ?  एवं इनसे जुड़ीं अन्य विषय के ऊपर भी चर्चा करेंगे ताकि इनसे जुड़े जितने भी सवाल आपके मन में है | उसका जवाब आपको मिल सके कंप्यूटर भाषा को जानने से पहले हमलोग इनसे सम्बंधित कुछ अन्य शब्दवाली को जानेंगे आइये निचे इसे विस्तार से समझते है |

Table Of Content(toc)

Computer Language In Hindi.


कंप्यूटर क्या है ? Computer in hindi language.

शुरवात के समय में कंप्यूटर को तेज गति के साथ गणना करने के उद्देश्य से बनाया गया था | लेकिन वर्त्तमान समय में कंप्यूटर तकनीक ने काफी प्रगति किया है | अब कंप्यूटर का उपयोग सिर्फ गणना के लिए नहीं होता है बल्कि अनेको क्षेत्रों में किया जाता है | जैसे- ऑनलाइन इन्टरनेट सर्फिंग ,बैंकिंग,फोटो एडिटिंग,विडियो एडिटिंग,बिलिंग,इत्यादि बड़े-बड़े कार्य किये जाते है |

कंप्यूटर  विदुत के द्वारा चलने वाला एक हार्डवेयर मशीन है | जिसमे उपयोगकर्ता अपने कार्य के अनुसार कंप्यूटर को निर्देश देते है | तत्पश्चात कंप्यूटर उस निर्देश को इनपुट उपकरण के सहायता से ग्रहण करता है | उसपर प्रोसेसिंग करता अंत में परिणाम को आउटपुट उपकरण के सहायता से उपयोगकर्ता के समक्ष प्रकट करता है  कंप्यूटर कहलाता है |

डेटा क्या है ? – Data In Hindi.

डेटा संख्यात्मक (Numerical) , अक्षरात्मक (Alphabetic) , चिन्हात्मक (Alpha Numeric) ,ध्वनि (Audio) , वीडियो (Video) , तथा ग्राफिकल (Graphical) का संग्रह होता है | जिसमे किसी व्यक्ति ,वस्तु ,स्थान इत्यादि की जानकारी हो सकती है | जैसे- किसी व्यक्ति की नाम,किसी वस्तु का मूल्य , किसी स्थान का नाम इत्यादि | कंप्यूटर में प्रोसेसिंग से पहले डेटा व्यवस्थित तथा अव्यवस्थित हो सकते है | जिसका कोई अर्थ नहीं निकलता है | उसी डेटा को कंप्यूटर में प्रोसेस करने के एक अर्थ निकलता है | जो किसी व्यक्ति , वस्तु या स्थान की महत्वपूर्ण जानकारी हो सकता है |

सॉफ्टवेयर क्या है ? – Software In Hindi.

सॉफ्टवेयर प्रोग्रामर द्वारा प्रोग्रामिंग भाषा का प्रयोग करके निर्मित बहुत सारें निर्देशों का संग्रह होता है | सॉफ्टवेयर एकल उद्देश्य (Single Purpose) तथा बहुउद्देशीय (Multipurpose) दोनों हो सकते है | जैसे- ऑपरेटिंग सिस्टम ,फोटोशॉप ,पीडीऍफ़ रीडर , विडियो एडिटर इत्यादि | जिसे की प्रोग्रामिंग भाषा के प्रयोग द्वारा बनाया जाता है |

भाषा क्या है ? –Language In Hindi.

एक व्यक्ति दुसरे व्यक्ति से संवाद या बातचीत करने के लिए किसी न किसी भाषा का प्रयोग करते है | जिस माध्यम के द्वारा मनुष्य अपने मन के भावों तथा विचारों को दुसरे के समक्ष प्रकट करता है भाषा कहलाता है | जैसे- हिन्दी , इंग्लिश ,मराठी ,गुजराती इत्यादि | मनुष्य अपने मन के भावों तथा विचारों को बोलकर ,लिखकर,तथा इशारों में भी दूसरों को समझा सकता है |

कंप्यूटर भाषा क्या है ? - Computer Language In Hindi.

वैसी भाषा जिसके द्वारा कंप्यूटर मनुष्य के साथ संचार (Communication) स्थापित करता हो कंप्यूटर भाषा कहलाता है | कंप्यूटर मानव निर्मित विद्युत् द्वारा चलने वाला हार्डवेयर मशीन या उपकरण है जो ऑन तथा ऑफ को ही समझता है जिसे 0 (Off) तथा 1 (On) से सूचित किया जाता है |

इसे बाइनरी कोड (Binary Code) भी कहा जाता है | बाइनरी कोड ही कंप्यूटर भाषा या मशीन भाषा इसी भाषा में दिए गए निर्देश को कंप्यूटर समझता है | जो मानव को समझने में बहुत ही कठिन होता है वही कंप्यूटर के लिए बहुत ही आसान होता है |

कंप्यूटर भाषा (Computer Language) को दो वर्गों में विभाजित किया गया है | जिसके बारें में हम आगे जानेंगे |

कंप्यूटर भाषा की जरुरत क्यों है ? - Why Is Computer Language Needed In Hindi.

जिस प्रकार एक व्यक्ति को दुसरे व्यक्ति के साथ अपने मन के भावों तथा विचारों को व्यक्त करने के लिए किसी न किसी भाषा का सहारा लेना पड़ता है | चाहे वह भाषा लिखित हो,मौखिक हो या फिर इशारों में हो |

इसी प्रकार कंप्यूटर को निर्देश देने तथा उससे किसी भी प्रकार के कार्य को कराने के लिए कंप्यूटर भाषा की जरुरत है |

कंप्यूटर भाषा की इतिहास क्या है ? - What Is The History Of Computer Language In Hindi.

एडा लवलेस (Ada Lovelace) जिनका जन्म लंदन, इंग्लैंड में  10 दिसंबर, 1815 को हुआ था जो की Analyst, Metaphysician, और Scientific Computing की संस्थापक (founder) थी  जिन्होंने चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) के साथ  एनालिटिकल इंजन पर एक साथ काम किया था, जो एक प्राचीन यांत्रिक कंप्यूटर था। इन्होंने ने 1883 में पहला कंप्यूटर भाषा विकशित किया था | उसके बाद 1949 में असेंबली भाषा विकशित किया गया जो कंप्यूटर भाषा को सरल बनाने में सक्षम था

कंप्यूटर भाषा के प्रकार – Types Of Computer Language In Hindi.

Types Of Computer Language In Hindi.


कंप्यूटर भाषा को मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा गया है |

  • निम्न स्तरीय भाषा  (Low Level Language)
  • उच्च स्तरीय भाषा  (High Level Language)

निम्न स्तरीय भाषा-Low Level Language In Hindi.

वैसी भाषा जिसे कंप्यूटर आसानी से समझता हो तथा जो मशीन के बहुत ही करीब हो वही किसी व्यक्ति को समझने में काफी कठिन हो निम्न स्तरीय भाषा कहलाता है | निम्न स्तरीय भाषा को दो भागों में विभाजित किया गया है |

  • मशीनी भाषा (Machine Language)
  • असेंबली भाषा (Assembly Language)

मशीनी भाषा-machine language in hindi.

बाइनरी कोड (Binary Code - 0,1) को मशीनी भाषा कहा जाता है | जो 0 तथा 1 से मिलकर बना है | इलेक्ट्रॉनिक मशीन सिर्फ ऑन तथा ऑफ को समझाता है | जहाँ 0 का अर्थ है ऑफ तथा 1 का अर्थ है ऑन इस भाषा को किसी भी प्रकार के अनुवाद करने वाले सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं होती है |  

मशीनी भाषा अनुवाद मुक्त होते है | इसे किसी भी प्रकार के ट्रांसलेटर सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं होती है | जिसके कारण यह प्रोग्राम को काफी तीव्रता से प्रोसेसिंग करता है | 

machine language in hindi.


असेंबली भाषा - Assembly Language in hindi.

मशीनी भाषा में सिर्फ बाइनरी कोड (0,1) का प्रयोग किया जाता है | वही असेंबली भाषा में अल्फान्यूमेरिक (Aalphanumeric) का प्रयोग किया जाता है | जिसमे 0 से लेकर 9 तक तथा A से लेकर Z तक का प्रयोग प्रोग्रामिंग में किया जाता है | 

इस भाषा में प्रोग्राम लिखना मशीनी भाषा के तुलना में थोरा सा आसान होता है | इस भाषा का प्रयोग ज्यादातर वर्त्तमान समय में होने वाले प्रोसेसिंग के लिए किया जाता है | 

इस भाषा को कंप्यूटर / मशीन  भाषा में अनुवाद करने की आवश्यकता होती है | इस भाषा को मशीन भाषा में अनुवाद करने वाले सॉफ्टवेयर को असेम्बलर (Assembler) कहा जाता है |

निम्न स्तरीय भाषा के लाभ - Advantages Of Low Level Language In Hindi.

तीव्रता गति के साथ किसी भी प्रोग्राम को प्रोसेस करता है |

कम स्टोरेज की आवश्यकता होती है |

कंप्यूटर हार्डवेयर के बहुत करीब होता है |

मशीनी भाषा को अनुवाद करने की आवश्यकता नहीं होती है |

निम्न स्तरीय भाषा के कमियाँ - Disadvantages Of Low-Level Language In Hindi.

इस भाषा में बनाया गया प्रोग्राम किसी अन्य कंप्यूटर पर नहीं चलता है |
इस भाषा में बनाए गए प्रोग्राम्स में एरर खोजना बहुत कठिन होता है |
प्रोग्रामिंग करते समय काफी एरर देखने को मिलता है |
इस भाषा में प्रोग्रामिंग करना काफी कठिन होता है तथा बहुत ज्यादा समय में लेता है |
प्रोग्रामर को इस भाषा में प्रोग्रामिंग करने के लिए  कंप्यूटर आर्किटेक्चर और कंप्यूटर हार्डवेयर की अच्छी जानकारी होना जरुरी है |

उच्च स्तरीय भाषा - High Level Language In Hindi.

उच्च स्तरीय भाषा मानव के करीव होता जिसे मानव आसानी से समझ सकता है वही कंप्यूटर से काफी दूर होता है | प्रोग्रामर इस भाषा का प्रयोग कर किसी भी प्रकार के सॉफ्टवेयर प्रोग्राम को आसानी से बना सकता है | इस भाषा का मशीनी भाषा में बदलने के लिए कम्पाइलर और इंटरप्रेटर नामक सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है | जैसे- Javascript,Python,Go,Java,Kotlin,PHP,CC,C++  इत्यादि |

उच्च स्तरीय भाषा के लाभ - Advantages Of High Level Language In Hindi.

प्रोग्रामर/ यूजर  फ्रेंडली होती है |

इस भाषा में किसी प्रोग्राम्स को लिखना तथा एरर को खोजना आसान होता है |

इस भाषा में बनाए गए प्रोग्राम्स किसी भी कंप्यूटर पर आसानी से चल सकता है |

इसे कोई भी व्यक्ति आसानी से सिख सकता है |

बहुत कम एरर देखने को मिलता है |

एरर ढूँढना तथा उस एरर को ठीक करना आसान होता है |

उच्च स्तरीय भाषा के कमियाँ - Disadvantages Of High Level Language In Hindi.

इस भाषा को मशीन नहीं समझ सकता है | इसलिए इस भाषा में लिखें गए प्रोग्राम्स को कम्पाइलर / इंटरप्रेटर नामक सॉफ्टवेयर द्वारा मशीन भाषा में अनुवाद करने की आवश्यकता होती है |
निम्न स्तरीय भाषा के तुलना में इस भाषा का उपयोग कर बनाया गया प्रोग्राम्स स्लो होता है |
निम्न स्तरीय भाषा के तुलना में उच्च स्तरीय भाषा का उपयोग द्वारा बनाया गया प्रोग्राम्स को ज्यादा स्टोरेज की आवश्यकता होती है |
हार्डवेयर से सीधे संवाद नहीं कर सकता है |

अनुवादक क्या होता है ?-Translator in Hindi.

ट्रांसलेटर एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो हाई लेवल प्रोग्रामिंग भाषा में लिखें गए प्रोग्राम का अनुवाद कंप्यूटर भाषा में करता है | 
अनुवाद करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि कंप्यूटर एक मशीन है जो मशीनी भाषा (0,1) को ही समझता है |

कंप्यूटर भाषा अनुवादक को तीन भागों में बाँटा गया है |

असेम्बलर क्या है ?- Assembler in hindi

वैसे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम जो असेंबली भाषा में लिखें गए प्रोग्राम को मशीनी भाषा में अनुवाद करता है | असेम्बलर कहलाता है |

कम्पाइलर क्या है ?- Compiler in hindi

कम्पाइलर एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो उच्च स्तरीय भाषा में बनाए गए प्रोग्राम के सोर्स कोड को मशीनी भाषा में अनुवाद करता है |
यह पुरे सोर्स कोड को एक ही बार में पढ़ लेता है तथा जितने भी एरर होते है सभी को एक साथ बता देता है | एरर को ठीक करने के बाद प्रोग्राम को रन करा देता है | इसकी विशेषता यह है की यह इंटरप्रेटर से काफी तेज होता है | क्योंकि सारें कोड को एक बार में पढ़ लेता है | 

इंटरप्रेटर क्या है ?- interpreter in hindi

इंटरप्रेटर भी एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो उच्च स्तरीय भाषा को मशीनी भाषा में अनुवाद करता है | लेकिन इंटरप्रेटर सोर्स कोड को एक-एक लाइन अनुवाद करता है तथा एरर को दिखाता है | जिससे एरर को हटाना आसान होता है लेकिन इसकी स्पीड कम्पाइलर से कम हो जाता है |

प्रोग्रामिंग भाषा क्या होता है ? - Programming Language In Hindi.

जैसा की ऊपर हमने जाना की किसी व्यक्ति से संवाद करने के लिए किसी न किसी भाषा का प्रयोग किया जाता है | उसी प्रकार कंप्यूटर से संवाद करने के लिए प्रोग्रामर जिस भाषा का प्रयोग करता है उसे प्रोग्रामिंग भाषा कहा जाता है | जैसे –C,C++,c#,JAVA,PYTHON, Etc..

प्रोग्रामिंग क्या होता है ? - Computer programming In hindi.

प्रोग्रामिंग एक निर्देश का समहू बनाने की प्रक्रिया है जो बताती है की किसी कार्य को कैसे करवाना है प्रोग्रामिंग विभिन्न प्रकार की कंप्यूटर भाषाओं का उपयोग करके किया जाता है | जैसे-C,C++,Java,C#.............. 

प्रोग्रामिंग एक प्रकार का अभ्यास है | जो हमारे सोचने की क्षमता को बढ़ा देता  है | और किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए हमें कौशल बनाता है | जिससे हम कंप्यूटर को निर्देश देकर किसी भी कार्य को कैसे पूरा करवा सकते है | इत्यादि के बारें में जानते है |

कुछ लोकप्रिय प्रोग्रामिंग भाषा - Popular Programming Language In Hindi.

  • JavaScript
  • PYTHON
  • JAVA
  • C/C++
  • PHP
  • C#
  • Visual Dev Tools
  • Swift..........

सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज

बढ़ते तकनिकी के इस दौर में हरेक क्षेत्र को डिजिटल किया जा रहा है | जैसे - बैंकिंग , एजुकेशन , हॉस्पिटल्स , ऑटोमोबाइल्स , फाइनेंस  ........... 
जैसी सभी जगहों को इसलिए इन जगहों पर उपयोग होने  वाले अलग-अलग सॉफ्टवेयर की डिमांड भी दिन प्रति दिन बहुत बढ़ती जा रही है  सॉफ्टवेयर डेवेलपर्स भी विभिन्न प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज का इस्तेमाल करके बेहतरीन सॉफ्टवेयर बनाते है |
लेकिन क्या आप जानते है की वर्त्तमान समय में सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कौन सा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का उपयोग किया जाता है | दुनियाभर में हजारों प्रोग्रामिंग भाषा है चलिए जानते है सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली प्रोग्रामिंग भाषा के बारें में |
1. Python
2. Java
3. C
4. C++
5. C#
6. JavaScript
7. R
8. PHP
9. Go
10. Ruby

प्रोग्रामर कौन होता है ? – Who Is A Programmer In Hindi.

वैसे व्यक्ति जो प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग करके कंप्यूटर सॉफ्टवेयर या एप्लीकेशन बनाता हो प्रोग्रामर कहलाता है |

Who Is A Programmer In Hindi.


निष्कर्ष (Conclusion) :-

आज हम सभी ने Computer Language In Hindi. के इस लेख में जाना की Computer Language Kya Hota Hai. कंप्यूटर भाषा के कितने प्रकार होते है ? तथा भाषा क्या होता है ? ,कंप्यूटर क्या होता है ? आदि के बारें में अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो आप हमें कमेंट में लिख सकते है |

Related Posts



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)