Character of computer in hindi | कंप्यूटर की सभी विशेषता

DEEPCHAND KUMAR
0

मित्रों कंप्यूटर हमारें जीवन का एक मुख्य हिस्सा बन चूका है | सुबह विस्तर से उठतें ही हमारा हाथ पहलें हमारें मोबाइल के और जाता है | और रात के सोने तक हम अपने मोबाइल और कंप्यूटर के साथ अनेकों काम करते है | तो इससे पता चलता है | कंप्यूटर हमारें जीवन का एक अहेम हिस्सा बन चूका है | तो ऐसे में हमें पता होना चाहिये की कंप्यूटर क्या होता है ? , कंप्यूटर की क्या विशेषता है ? , Character of computer in hindi ,

कंप्यूटर के लाभ क्या है ? , कंप्यूटर के हानि क्या है ?, हमें इन सब बातों को जानना बेहद ही जरुरी है | वैसे तो आज के लेख में हमलोग Character of computer in hindi के बारें में जानेंगे | कंप्यूटर क्या है ? इसके ऊपर हमने पहले से एक पूरा आर्टिकल लिख रखा है ?

Character of computer in hindi

कंप्यूटर की विशेषताओं का अर्थ है इसके गुण या विशेषताएँ। वैसे तो कंप्यूटर उनके आकार और क्षमता के आधार पर विभिन्न प्रकार के होते हैं लेकिन सभी कंप्यूटरों में कुछ सामान्य विशेषताएँ होती हैं।

Fast Speed (तेज गति ):-

कंप्यूटर की एक विशेषता यह है कि यह अविश्वसनीय रूप से तेजी से काम करता है। इसकी गति इस तथ्य के कारण है कि यह विद्युत संकेतों के माध्यम से काम करता है, जो प्रकाश की गति से थोड़ा धीमा होता है। कंप्यूटर की कार्य गति मिलीसेकंड, माइक्रोसेकंड, नैनोसेकंड, पिकोसेकंड आदि की इकाइयों में व्यक्त की जाती है। एक शक्तिशाली कंप्यूटर प्रति सेकंड 3 मिलियन से 4 मिलियन या अधिक गणितीय कार्यों को करने में सक्षम है।

कंप्यूटर अविश्वसनीय रूप से तेजी से काम करते हैं। कंप्यूटर विद्युत संकेतों के माध्यम से कार्य करते हैं। तो यह कम समय में बहुत अधिक प्रोसेसिंग कर सकता है। इस तीव्र गणना को करने के लिए कंप्यूटर पर उपयोग की जाने वाली समय इकाइयाँ इस प्रकार हैं:
1 मिलीसेकंड = 10 (-3) सेकंड
1 माइक्रोसेकंड = 10 (-6) सेकंड
1 नैनोसेकंड = 10 (-9) सेकंड
1 पिको सेकंड = 10 (- 12)

  • कंप्यूटर की गति को Mili Second, Micro Second , Nano Second तथा Peco Second में मापा जाता है |
कंप्यूटर की विशेषताओं का अर्थ है इसके गुण या विशेषताएँ। वैसे तो कंप्यूटर उनके आकार और क्षमता के आधार पर विभिन्न प्रकार के होते हैं लेकिन सभी कंप्यूटरों में कुछ सामान्य विशेषताएँ होती हैं।
Character of computer 


Large Storage Capacity ( बड़ी भंडारण क्षमता ) :-

कंप्यूटर में बहुत बड़ी मेमोरी होती है। इसमें अरबों डेटा और निर्देश सेव किए जा सकते हैं। एक बार निर्देश दिए जाने के बाद, कंप्यूटर उपयोगकर्ता को उसकी मेमोरी में संग्रहीत डेटा को जल्दी और सटीक रूप से प्रदान कर सकता है। कंप्यूटर बड़ी-बड़ी फाइलों को अपनी मेमोरी में युगों तक बरकरार रख सकता है।

Accuracy ( सटीकता / सत्यता / सही / शुद्धता):-

कंप्यूटर की प्रोसेसिंग यूनिट में कई बारीक इलेक्ट्रिकल सर्किट होते हैं। इसलिए, यदि कंप्यूटर को सटीक डेटा इनपुट और सही प्रोग्राम दिया जाए, तो यह किसी भी कार्य को पूरी तरह से कर सकता है। और अगर प्रोग्रामर गलत डेटा या निर्देश इनपुट देता है, तो कंप्यूटर भी गलत जानकारी देता है, जिसे गारबेज इन गारबेज आउट कहा जाता है। हालाँकि, आधुनिक कंप्यूटरों ने साबित कर दिया है कि लोग गलतियाँ करते हैं लेकिन कंप्यूटर नहीं करते हैं।

Flexibility (लचीलापन ) :-

लचीलापन से मतलब है की कंप्यूटर हमें गलती में बदलाव करने की सुविधा प्रदान करती है | एक उदाहरण के मदद से समझने की कोशिश करते है | मान लीजिये हमें एक फोल्डर Deepchand नाम से बनाना था लेकिन गलती से Deepak लिख दिया और Deepak नाम से फाइल बना दिया | लेकिन इसमें हम सुधार करके Deepchand में लिख सकते है |

Reliability (विश्वासनियता ) :-

Relibaility से अभिप्राय है की कंप्यूटर में हम जितनी भी बार डेटा इनपुट करें कंप्यूटर हमें सही आउटपुट डेटा ही प्रदान करेगा | वही अगर किसी मानव को को किसी कैलकुलेशन करने को दे दिया जाय तो वो गलती कर सकता है | कंप्यूटर पर हम इसलिये विश्वास कर सकते है की वो हमेशा सही आउटपुट प्रदान करता है |

Consistency (एकरूपता ) :-

एक ही तरह के डेटा अगर एक से अधिक बार हो तो कंप्यूटर हमें बता देता है

No Redundancy (पुनरावृति ):-

एक ही डेटा को बार- बार आता है तो उसे पुनरावृति कहते है कंप्यूटर हमें इसकी जानकारी देता है जिसे हम पुनरावृति डेटा की  रोकथाम कर सकते है |

Character of computer in hindi
Character of computer

Versatility ( विभिन्नता / बहुमुखी प्रतिभा /बहुउद्देशीय ) :-

एक ही साथ कई प्रकार के कार्य कर सकते है |

एक व्यक्ति किसी विशेष कार्य के लिए कुशल हो सकता है। किसी विशेष कार्य को करने के लिए विभिन्न यंत्र भी बनाए जाते हैं। लेकिन कंप्यूटर एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग सरल गणनाओं से लेकर जटिल वैज्ञानिक समस्याओं को हल करने, डेटा एक्सचेंज, डेटा स्टोरेज, डेटा पुनर्प्राप्ति, शिक्षा, मनोरंजन, दूरसंचार, आदि के जटिल कार्यों को बहुत आसानी से और कुशलता से करने के लिए किया जा सकता है।

Diligence(थकावट रहित / कर्मठता / परिश्रमशीलता ):-

लोग लंबे समय तक काम नहीं कर सकते। कुछ देर काम करने के बाद लोग थक कर आराम करने लगते हैं। दूसरी ओर, कंप्यूटर की एक स्वाभाविक विशेषता है की वह कभी थकता नहीं बिना थके कंप्यूटर अथक और अथक रूप से घंटों तक काम कर सकते हैं।

Limitation (सीमा ) :-

कंप्यूटर की अपनी कोई बुद्धि नहीं होती है। आज तक, इसकी अपनी बुद्धि शून्य है। कंप्यूटर अपने आप कोई काम नहीं कर सकते। इसका अपना कोई निर्णय नहीं होता है। कंप्यूटर उन कार्यों को करेगा जो उपयोगकर्ता निर्देशों के माध्यम से कंप्यूटर को देगा।

Portability ( पोर्टेबिलिटी ):-

पोर्टेबिलिटी से अभिप्राय यह है की हम कंप्यूटर को कही भी ले आ जा सकते है | माइक्रो कंप्यूटर  के  आने से हम कंप्यूटर को कही भी जा सकते है और कही भी ले कर आ सकते है |

Availability ( उपलब्धता ) :-

इसका मतलब यह है की पहले के समय में कंप्यूटर हर जगह देखने को नहीं मिलता था | लेकिन आज के वक्त हर जगह आपको कंप्यूटर देखने को मिल जाता है | उदाहरण के लिए घर में , ऑफिस में , स्कूल में , कॉलेज में , टिकट घर में आदि जगहों पर |

Concurrent Access ( समवर्ती पहुँच ) :-

समवर्ती पहुँच से अभिप्राय है एकसाथ काम में लेना इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझते है |

किसी एक कंप्यूटर में डेटा हो और डेटा का उपयोग करने वाले व्यक्ति दो या दो अधिक हो और उस डेटा को  दोनों व्यक्ति एक को साथ एक्सेस करना हो तो वह कर सकता है | कंप्यूटर हमें यह सुविधा प्रदान करती है |

Security (सुरक्षा ):-

सुरक्षा से मतलब है की कंप्यूटर हमारे डेटा को पासवर्ड के माध्यम से सुरक्षित रखने की सुविधा प्रदान करती है | वो अलग बात है की वायरस से हमारें डेटा को खतरा है | लेकिन कंप्यूटर हमारें डेटा को सुरक्षित रखने की सुविधा हमें प्रदान करता है |

Reusability ( पुनर्प्रयोग ) :-

Reusability से अभिप्राय यह है की कंप्यूटर में जब हम एक बार डेटा को स्टोर कर देते है | तो उसे कई बार या बार -बार  उपयोग कर सकते है | कंप्यूटर हमें मना नहीं करता है |

Automation (स्वचालित ):-

कंप्यूटर स्वचालित रूप से काम कर सकता है। कंप्यूटर को किसी कार्य के लिए आवश्यक जानकारी और निर्देश देकर छोर दिया जाय तो कंप्यूटर पूरे कार्य को अपने आप पूरा कर सकता है।

Reduction of paper work (कागजी काम में कमी) :-

कंप्यूटर पर काम करने के लिए कागजी हस्तक्षेप न के बराबर होता है | जिस वक्त कंप्यूटर नहीं हुआ करता था उस वक्त कागज के ऊपर ही सारा डेटा को लिख कर रखा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है |

Remembrance ( याददास्त ) :-

व्यक्ति की स्मृति में सब कुछ स्थायी नहीं होता लेकिन व्यक्ति किसी विशेष स्मृति को याद रख सकता है। लेकिन जो चीजें यूजर कंप्यूटर में उपलब्ध कराएगा वह साल दर साल स्टोर किया जाएगा। इस तरह कंप्यूटर बहुत सारा डेटा और निर्देश मेमोरी में स्टोर करता है। एक बार जब कंप्यूटर में डेटा को सेव कर देते है तो वह डेटा हमेशा के लिए स्टोर हो जाता है उसके बाद आप जब चाहें उस डेटा को प्राप्त कर सकते है |

Uniform of work ( कार्य की समानता ) :-

कंप्यूटर हर एक जगह हर एक स्थान पर सामान्य तरीके से कार्य करता है |

Agility( स्फूर्ति / तत्परता ):-

तेज गति के साथ परिणाम प्रदान करता है |

Self Repeatation ( स्वतः पुनरावृति ):-

Self Repeatation को एक उदाहरण के माध्यम से समझने की कोशिश करते है | जैसे की आप गूगल में टाइप करके कुछ सर्च  करते है| मान लीजिए गूगल में आपने amazon.in दो - तीन बार टाइप किया और सर्च किया उसके बाद जब कभी भी आप  amazon.in वेबसाइट को खोलने के लिए गूगल पर जैसे ही a (ए ) दबाएँगे गूगल आपको amazon.in पूरा लिख के आपके सामने दे देगा या फिर suggestions दे देगा |

इसी प्रक्रिया को  Self Repeatation कहा जाता है | वैसे तो ये सब सॉफ्टवेयर के माध्यम से होता है | लेकिन कंप्यूटर में होता है इसलिए कंप्यूटर की विशेषता माना जाएँगा | इसका सुविधा आपको कंप्यूटर में बहुत जगह देखने को मिलेगा |

इन्हें भी पढ़े :- कंप्यूटर हार्डवेयर की सम्पूर्ण ज्ञान |

आपने क्या सिखा |

मित्रों Character of computer in hindi के इस लेख में मुझें उम्मीद है की आप Character of computer in hindi के बारें में अच्छी तरह से समझ गए होंगे ब्लॉग पसंद आया हो तो साथियों में शेयर जरुर करें धन्यवाद |

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)