डाटा एंट्री क्या है ? डाटा एंट्री कितने प्रकार की होती है और कैसे शुरू करें ?

DEEPCHAND KUMAR
0

डाटा एंट्री क्या है ? डाटा एंट्री कितने प्रकार की होती है और कैसे शुरू करें ?

दोस्तों आज मैं आपको इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम द्वारा बताऊँगा  कि डाटा एंट्री क्या है ? डाटा एंट्री कितने प्रकार की होती है और कैसे शुरू करें ? मैं इसका विवेचना विस्तार रूप से करूँगा। आप ध्यान से अंत तक पढ़ें और समझने की कोशिश करें

वर्तमान समय में इन्टरनेट का युग चल रहा है | लोगों की घर बैठे पैसे कमाने की इच्छा दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में डाटा एंट्री का काम आपके लिए अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है। डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर आप इसे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से कर सकते हैं।

डेटा एंट्री करने के लिए आपलोगों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए | कि कंप्यूटर का उपयोग किस प्रकार किया जाता है। क्योंकि डेटा एंट्री से अभिप्राय यह है की कंप्यूटर के द्वारा किसी भी भौतिक डेटा ( Physical data) को डिजिटल डेटा (Digital data) के  रूप परिवर्तन करना।

अनेको ऐसे ऑनलाइन और ऑफलाइन कम्पनियाँ हैं जिनको डेटा एंट्री ऑपरेटर की आवश्यकता होती है। आप डाटा एंट्री का काम फुल-टाइम और पार्ट-टाइम दोनों तरीकों से कर सकते हैं। और अच्छा - खासा रुपया कमा सकते है |

आपने लोगों के बारे में सुना होगा कि वे डेटा एंट्री के काम करके पैसा कमाते हैं लेकिन हममें से बहुत से लोग अभी भी नहीं जानते हैं कि डाटा एंट्री क्या है ? डाटा एंट्री कितने प्रकार की होती है और कैसे शुरू करें ? चलिए इन सभी बातों को हमलोग विस्तार में जानने की कोशिश करते है कि डाटा एंट्री क्या है ?

डाटा एंट्री क्या है ? डाटा एंट्री कितने प्रकार की होती है और कैसे शुरू करें ?


डाटा एंट्री क्या है ? (Data Entry Kya Hai)

डाटा एंट्री से क्या अभिप्राय है ? या डेटा एंट्री से आप क्या समझते है ? डाटा एंट्री से अभिप्राय यह है की डेटा एंट्री ऑपरेटर डेटा को कीबोर्ड द्वारा टाइप करके किसी भी प्रकार के जानकारी या डेटा को सॉफ्ट कॉपी में बदलता है |

और डेटा को उनके उचित स्थान पर एकत्र करना। मुख्य रूप से डेटा को कुछ विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर की मदद से कंप्यूटर के माध्यम से जोड़ा या अपडेट किया जाता है। यहाँ डेटा किसी भी प्रकार की फ़ाइल, सूचना, मीडिया आदि हो सकता है।

जैसे की - ऑडियो, वीडियो, दस्तावेज़, फोटोज , आदि। डेटा एन्ट्री के क्षेत्र में, विभिन्न डेटा को एक भौतिक कागज दस्तावेज़ से देखा जाता है , जिसे कंप्यूटर पर एक कीबोर्ड द्वारा टाइप किया जाता है और एक डिजिटल डेटा में परिवर्तित किया जाता है।

और जो व्यक्ति डाटा एन्ट्री का कार्य करता है उसे डाटा एंट्री ऑपरेटर कहते है । आप भी डाटा एंट्री ऑपरेटर बन सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और टाइपिंग स्पीड 35 शब्द पर मिनट होना होना चाहिए । ऐसा जरुरी नहीं है की टाइपिंग स्पीड 35 वर्ड पर मिनट होना ही चाहिए अगर आप सरकारी नौकरी करते है तो वहाँ आपसे 35 वर्ड पर मिनट या उससे ज्यादा का टाइपिंग स्पीड माँगा जाता है | लेकिन प्राइवेट जॉब या फ्रीलांसिंग में ऐसा जरुरी नहीं होता है इससे कम स्पीड में भी आप काम कर सकते है |

डेटा एंट्री एक डेटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा की जाती है जिसे कंप्यूटर के निर्दिष्ट (Specified) सॉफ़्टवेयर के द्वारा डेटा एन्ट्री करना होता है। जैसे की - वर्ड पैड , एमएस-ऑफिस , एमएस-एक्सेल, पॉवर पॉइंट इत्यादि ।

आसान शब्दों में कहा जाय तो कीबोर्ड पर टाइप करके किसी भी प्रकार के डेटा को कंप्यूटर में टाइप करना डेटा एन्ट्री कहलाता है। डेटा एंट्री एक ऐसी प्रक्रिया है जहाँ ऑपरेटर डेटा को एडिट, जोड़ते और सत्यापित करते हैं। अब मुझे उम्मीद है की आपके मन में जो सवाल था कि डाटा एंट्री क्या है ? का जवाब मिल गया होगा |

डाटा एंट्री कितने प्रकार की होती है ? (Type Of Data Entry In Hindi)

कंप्यूटर के इस काल में बहुत सारे कार्य कंप्यूटर के माध्यम से किया जाता सकता है। और कंप्यूटर में ही डेटा को स्टोर किया जाता या है डेटाबेस बनाया जाता है | विभिन्न प्रकार के कार्य के अनुसार डेटा को विभिन्न तरीको से एन्ट्री करने के तरीके है | कुछ तरीके के बारें में आपको बताऊँगा |

एमएस-एक्सेल डेटा एंट्री (MS-excel data entry) :-

MS-excel एक डेटा एंट्री सॉफ्टवेयर है | इसे खरीद- बिक्री या किसी सामग्री की लिस्ट तैयार करने के लिए ज्यादातर उपयोग में लाया जाता इस सॉफ्टवेयर में डेटा एंट्री के बहुत सारे फीचर दिया गया है | इसका उपयोग एक आम आदमी से लेकर बड़ी - बड़ी कम्पनियाँ भी करती है | यह सॉफ्टवेयर हमें डेटा को सेव करने , एडिट करने , प्रिंट करने ,जोड़ने आदि का फीचर प्रदान करता है | इसमें पहले से Rows,columns,Cell, पहले से दिया जाता है | जिससे डेटा एंट्री करना बहुत ही आसान होता है | इसे spreadsheet भी कहा जाता है |

वर्तनी जाँच (Spelling checking) :-

इस डेटा एन्ट्री के अंतर्गत पहले से लिखें सामग्री में शब्द की शुद्धता की जाँच किया जाता है और गलत पाए जाने पर उसे सुधार किया जाता है |

कागज प्रलेखन (Paper documentation) :-

इसके अंतर्गत हमलोग किसी आवेदन या किसी किताब आदि को लिखने का कार्य करते है | इसके लिए हमलोग वर्ड पैड, नोट पैड,माइक्रोसॉफ्ट वर्ड आदि सॉफ्टवेयर उपयोग करते है |

अनुवाद (Translation) :-

इसके अंतर्गत ऑडियो फाइल या किसी अन्य भाषा में लिखी गई फाइल को किसी अन्य भाषा में परिवर्तन करने का कार्य किया जाता है | जैसे किसी तमिल किताब को हिंदी भाषा में अनुवाद करना | इसके लिए एक डेटा एन्ट्री ऑपरेटर की आवश्यकता होती है |

डेटा सम्मेलन (Data conversation) :-

इसके अंतर्गत किसी फाइल को किसी दुसरे फाइल में रूपांतरण किया जाता है | जैसे - पीडीऍफ़ फाइल को वर्ड फाइल में , जिसके लिए डेटा एंट्री ऑपरेटर को बड़ी - बड़ी कंपनिया काम पर रखते है |

दोस्तों मैंने डेटा एंट्री करने के कुछ उदाहरण बताया है | डेटा एंट्री कई प्रकार के हो सकते है |


डाटा एंट्री का काम कैसे शुरू करें ?

जैसा की मैंने ऊपर बताया की एक डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर काम करने के लिए आपके पास अच्छी टाइपिंग के साथ - साथ कंप्यूटर का भी बेसिक ज्ञान होना चाहिए अगर आपके पास इतना कौशल है तो आप डेटा एंट्री ऑपरेटर बन सकते है | इसके लिए आपको किसी डिग्री की जरूरत नहीं होती है |


data entry kaise kare in hindi

डेटा एंट्री के कार्य करने के लिए आपके पास दो माध्यम है |

  • ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य ( Online data entry work )
  • ऑफलाइन डाटा एंट्री कार्य ( Offline data entry work ) 

ऑनलाइन डाटा एंट्री का काम कैसे करें ? (How to do online data entry work in hindi ?)

कंप्यूटर से जुड़े लगभग हर एक कार्य आजकल ऑनलाइन भी किया जा सकता है | और लोगो को घर बैठे काम करना अच्छा भी लगता है | लोग इन्टरनेट के ऊपर सर्च करते रहते है | ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएँ |

ऐसे में अगर आप भी ऑनलाइन डेटा एन्ट्री का कार्य करना चाहते है तो बहुत अच्छी बात है | ऑनलाइन कार्य करने के लिए बहुत से बड़ी - बड़ी वेबसाइट है | जैसे -Freelancer, Fiverr ,Upwork आदि जिसपर आप ऑनलाइन कंप्यूटर से सम्बंधित किसी भी प्रकार के कार्य को कर सकते है  वो भी घर बैठे | इस वेबसाइट के ऊपर आपको अपने ईमेल से रजिस्टर करना होता है और अपना डिटेल्स भरना होता है | आपको काम लेने में कुछ समय लग सकता है |

ऑनलाइन कार्य करने के क्या फायदे है |

  • आप घर बैठे कार्य कर सकते है या फिर कही से भी कर सकते है |
  • आप अपने मन के मिलिक है | आप जब चाहें तब कार्य को कर सकते है |
  • यहाँ आपको प्रोजेक्ट के तौर पर किसी भी काम को करने के लिए दिया जाता है। और काम के पूरा करने बाद आपको पेमेंट किया जाता है |
  • अपने फुल टाइम जॉब करने के बाद भी इसे कर सकते है |

ऑफलाइन डाटा एंट्री का काम कैसे करें ? (How to do offline data entry work in hindi ?)

ऑफलाइन तरीके से कार्य करने के लिए आपको किसी कम्पनी में जॉब लेना होगा वहाँ आप कम्पनी के हिसाब से कार्य करते इसमें आप पार्ट टाइम और फुल टाइम भी काम कर सकते है | यहाँ आप एक लिमिट में रुपया कमा सकते है | आपको समय पर ऑफिस जाना होता है |

  • इसमें अगर आप पार्ट टाइम कार्य करते है तो आप घंटे के हिसाब से करते है तथा फुल टाइम करते है तो पुरे दिन काम करना होता है |
  • इसमें आप घर बैठे काम नहीं कर सकते है |
  • आपको रोज ऑफिस जाना पड़ता है |

डेटा एंट्री ऑपरेटर कैसे बने ?

डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर कार्य करने के लिए आपके पास कुछ स्किल होना आवश्यक है अगर ये सभी स्कील आपके पास है तो आप डेटा एंट्री ऑपरेटर का कार्य कर सकते है | अगर ये स्किल आपके पास नहीं है तो आपको सीखना होगा | उसके बाद आप डेटा एंट्री ऑपरेटर के तौर पर कार्य कर सकते है |

भाषा की ज्ञान और शुद्धता :- ज्यादातर डेटा एंट्री का कार्य अंग्रेजी भाषा में किया जाता है | तो आपको अंग्रेजी भाषा का पकर अच्छी होना चाहिए ताकि आपको काम करने में कोई समस्या न हो |

स्पीड के साथ शुद्ध टाइपिंग :- कई लोग स्पीड टाइपिंग तो कर लेते है लेकिन उसमे शुद्धता की कमी होता है ऐसा आपको नहीं करना है | आपको शुद्धता के साथ टाइपिंग करना आना चाहिए |

कंप्यूटर का ज्ञान :- कंप्यूटर के ज्ञान होना बेहद ही जरुरी है | अगर कंप्यूटर चलाना नहीं आता है तो आप कंप्यूटर का बेसिक कोर्स कर सकते है |

हमने आज क्या सीखा

मित्रों हमने जाना की डाटा एंट्री क्या है? । इसके अलावा, हमने डेटा प्रविष्टि के बारे में और भी महत्वपूर्ण बातें सीखीं।अगर आपको मेरा लेख डाटा एंट्री क्या है? डाटा एंट्री कितने प्रकार की होती है और कैसे शुरू करें? पसंद आया हो तो कृपया साझा करें।

और अगर आपके पास लेख के बारे में कोई सुझाव या प्रश्न हैं, तो कृपया हमें कमेंट में बताएँ। उम्मीद है कि डाटा एंट्री क्या है? डाटा एंट्री कितने प्रकार की होती है और कैसे शुरू करें? इस बारें में समझ आ गया होगा धन्यवाद |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)