लेजर प्रिंटर क्या है ? इसकी कार्यप्रणाली और प्रकार-Laser printer in hindi

DEEPCHAND KUMAR
0

इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे की लेजर प्रिंटर क्या होता है ? लेकिन लेजर प्रिंटर को बेहतरीन तरीके से समझने के लिए इनसे जुड़े कुछ अन्य विषय के ऊपर चर्चा करेंगे |

जैसे की प्रिंटर क्या होता है ? तथा नॉन इम्पैक्टप्रिंटर क्या होता है ? उसके बाद हमलोग लेजर प्रिंटर के विशेषता , लाभ तथा इसके कमियाँ क्या-क्या है ? इसके बारें में भी चर्चा करेंगे |

अंत में हमलोग लेजर प्रिंटर और इंकजेट प्रिंटर के बीच के अंतर तथा लेजर प्रिंटर से सम्बन्धित  अक्सर पूछें जाने वालें सवालों को भी जानेंगे जिससे आप अपने काम के अनुसार एक बेहतर प्रिंटर का चयन कर पाएंगे |

Table Of Content(toc)

प्रिंटर क्या होता है ?-Printer in hindi.

प्रिंटर एक आउटपुट उपकरण है जो सॉफ्ट कापी वाले अक्षर और ग्राफिक्स को सादे कागज पर छाप कर  उपयोगकर्ता को हार्ड कापी के रूप में प्रदान करता है | 

किसी भी जानकारी को स्थाई रूप रखने के लिए प्रिंटर का इस्तेमाल किया जाता है | जो हार्ड कापी के रूप जानकारी प्रदान करता है |

प्रिंटर मुख्य रूप से दो प्रकार के होते है | इम्पैक्ट प्रिंटर तथा नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर कुछ विशेष प्रकार के प्रिंटर भी होते है | जो विशेष प्रकार के प्रिंटिंग के लिए उपयोग किया जाता है |

आज हमलोग नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के अंतर्गत आने वाले लेजर प्रिंटर के ऊपर चर्चा करने जा रहे है | उससे पहले हमलोग नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के बारें में जानने की कोशिश करते है |

yah aik laser printer ka photo hai


नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ?-Non impact printer in hindi.

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर वैसे प्रिंटर होते है जो सादे कागज पर किसी भी जानकारी को छापने के लिए किसी भी प्रकार के प्रभाव नहीं डालते है | नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर कहलाते है |

यह प्रिंटर प्रिंट करने के लिए लेजर ,जेरोग्राफिक , इलेक्ट्रोस्टैटिक , केमिकल और इंकजेट प्रौद्योगिकियों (Technologies) का इस्तेमाल करता है |

इसके मुख्य उदाहरण है लेजर प्रिंटर , इंकजेट प्रिंटर तथा थर्मल प्रिंटर |

अन्य महत्वपूर्ण सवाल :- कंप्यूटर क्या होता है ?

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के विशेषता - Features of Non Impact Printer in hindi.

  • इम्पैक्ट प्रिंटर से तीव्र होता है |
  • बहुत कम आवाज उत्पन करता है |
  • उच्च गुणवत्ता वाले प्रिंट करता है |
  • कई फोंट और विभिन्न चरित्र आकार का समर्थन करता है |
  • पेपर पर बिना प्रभाव डाले प्रिंट करता है |

लेज़र प्रिंटर क्या होता है ?-Laser printer in hindi.

इसके नाम से ही इसका अर्थ स्पष्ट है | लेजर प्रिंटर वैसे प्रिंटर होते है जो छापने के लिए लिए लेजर बीम का उपयोग करता है | 

इसे बेहतर ढंग से समझने के लिए हमें इसके कार्य करने के तरीके को समझना होगा जिसे हम आगे समझेंगे |

यह एक लेजर प्रिंटर का चित्र है |(Laser Printer images)
Laser Printer Image

लेजर प्रिंटर के मुख्य भाग-Main Components of a Laser Printer.

Toner :- 

यह एक पाउडर होता है जो 4 अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है काला, सियान, मैजेंटा और पीला (CMYK)।

Drum :-

यह मेटल से बना होता है | ड्रम हरे में दिखने वाला एक रोलर की तरह होता है | जिसपर लेजर टेक्स्ट या इमेज का प्रतिबिंबित बनाता है |

Belt :- 

यह पेपर को कार्ट्रिज की और ले जाता है कुछ प्रिंटर में बेल्ट के स्थान पर रोलर लगा होता है |

Fuser Unit :- 

यह एक गर्म रोलर होता है जिसके सहायता से पेपर पर लगे टोनर को पिघलाकर स्थाई रूप से अंकित कर देता है |

Mirrors :-

लेजर बीम मिरर के सहायता से ड्रम पर परावर्तित होता है |

लेजर प्रिंटर कैसे काम करता है ?-Working of laser printer in hindi.

आइए जानते है की लेजर प्रिंटर कैसे काम करता है | इसे सात चरणों में समझने की कोशिश करते है |

डाटा प्रासेसिंग (Data Processing) :-

सर्वप्रथम किसी भी प्रकार के इमेज या टेक्स्ट को प्रिंट करने के लिए कंप्यूटर से प्रिंट कमांड दिया जाता है जिसके बाद कंप्यूटर डेटा को लेजर प्रिंटर के आन्तरिक मेमोरी में भेज देता है | 

उसके बाद प्रिंटर प्रिंट करने के लिए तैयार हो जाता है |

चार्जिंग (Charging) :-

लेजर प्रिंटर गर्म होने लगता है। कोरोना तार गर्म हो जाता है और अपने धनात्मक स्थिर आवेश को धातु सिलेंडर ड्रम में स्थानांतरित करने के लिए तैयार हो जाता है। 

एक्सपोज़िंग (Exposing) :-

जैसे ही ड्रम घूमता है इसकी पूरी सतह पर एक सकारात्मक चार्ज प्राप्त हो जाता है।  फिर एक लेज़र सक्रिय (Activate ) हो जाता है और दर्पणों की एक श्रृंखला पर बीम किया जाता है | 

जो पुरे ड्रम की सतह पर दिखाई देता है। परावर्तित लेजर बीम एक विपरीत नकारात्मक विद्युत आवेश के माध्यम से प्रिंट की रूपरेखा तैयार कर देता है।

बनाना (Developing):-

जब ड्रम घूमता है तब सकारात्मक रूप से चार्ज कार्बन टोनर पाउडर को धीरे-धीरे टोनर कार्ट्रिज से ड्रम पर घूमते समय छोड़ा जाता है।  

सकारात्मक रूप से चार्ज किया गया टोनर पाउडर नकारात्मक रूप से चार्ज किए गए लेजर बीम वाले क्षेत्रों से चिपक जाता है क्योंकि विपरीत चार्ज (स्थैतिक बिजली) को आकर्षित करते हैं।  

इस बीच ड्रम पर धनावेशित भागों पर टोनर नहीं लगाया जाता है।

ट्रांसफर करना (Transferring):-

ट्रांसफर बेल्ट पेपर को एक सकारात्मक चार्ज प्रदान करता है क्योंकि यह प्रिंटर के ऊपर से गुजरता है।  नकारात्मक रूप से आवेशित टोनर को कागज की सतह से गुजारा जाता है |

और ड्रम के माध्यम से प्रिंट रूपरेखा के अनुरूप होता है।

फ़्यूज़िंग (Fusing):-

यह एक गर्म रोलर्स होता है जिसे फ्यूज़र यूनिट भी कहा जाता है जो टोनर को कागज पर पिघला कर स्थाई रूप दस्तावेज़ या छवि को पृष्ठ पर अंकित कर देता है |

 और फिर अंतिम प्रिंटआउट के रूप में प्रिंटर से बाहर निकाल दिया जाता है।

सफाई और रिचार्जिंग (Cleaning and Recharging):-

यह अंतिम चरण है जिसमे ड्रम को एक नरम प्लास्टिक ब्लेड से साफ किया जाता है या ब्लेड कार्ट्रिज में लगा होता है | अपशिष्ट टोनर को एक टेंक में जमा किया जाता है |  

अंत में नया साफ किया गया ड्रम एक चार्ज रोलर से अपनी सतह पर पुनः नकारात्मक चार्ज प्राप्त करने के लिए तैयार हो जाता है | 

लेजर प्रिंटर का इतिहास-History of Laser Printer in hindi.

लेजर प्रिंटर का खोज गैरी स्टार्कवेदर (Gary Starkweather) ने 1969 में वेबस्टर, न्यूयॉर्क में ज़ेरॉक्स रिसर्च लैब में किया था । पहला लेजर प्रिंटर 1978 में बाजार में लाया गया था | 

अन्य महत्वपूर्ण सवाल :- सुपर कंप्यूटर क्या होता है ?

लेजर प्रिंटर कितने प्रकार के होते है ?-Types of laser printer in hindi.

लेजर प्रिंटर को उसके कार्य क्षमता के अनुसार निम्नलिखित वर्गों में विभाजित किया गया है |

  1. पर्सनल लेजर प्रिंटर (Personal Laser Printer)
  2. ऑफिस लेजर प्रिंटर (Office Laser Printer)
  3. वर्कग्रुप लेजर प्रिंटर (Workgroup Laser Printer)
  4. प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर (Production Laser Printer)

पर्सनल लेजर प्रिंटर (Personal Laser Printer) :-

इस प्रिंटर का उपयोग घरों में व्यक्तिगत कार्य को करने के लिए किया जाता है |

ऑफिस लेजर प्रिंटर (Office Laser Printer) :-

इस प्रिंटर का उपयोग छोटे ऑफिस में किया जाता है | यह प्रिंटर पर्सनल प्रिंटर से थोरा बड़ा होता है तथा इनमे कई अन्य सुविधाएँ भी होती है | जैसे-फोटो कापी ,स्कैनिंग ,प्रिंटिंग,LAN केबल के माध्यम से अधिक उपयोगकर्ता को जोड़ता है | इत्यादि |

वर्कग्रुप लेजर प्रिंटर (Workgroup Laser Printer) :-

इस प्रिंटर का उपयोग बड़े ऑफिस में किया जाता है | इस प्रिंटर में भी सभी सुविधाएँ होती है |

प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर (Production Laser Printer) :-

जहाँ पर बुक ,न्यूज पेपर ,मैगज़ीन ,इत्यादि को बड़ी मात्रा में प्रिंट करना होता है | वहाँ पर प्रोडक्शन लेजर प्रिंटर का उपयोग किया जाता है | यह आकार में बहुत बड़े होते है |

लेजर प्रिंटर से सम्बंधित अन्य शब्दावली- Other terms related to laser printer in hindi.

Monochrome Laser Printer :-

वैसे प्रिंटर जिसमे सिर्फ ब्लैक एंड वाइट प्रिंट होता है | मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर कहलाता है |

Color Laser Printer :- 

वैसे प्रिंटर जिसमे ब्लैक एंड वाइट के साथ-साथ रंगीन प्रिंट करने की भी सुविधा हो कलर लेजर प्रिंटर कहलाता है |

Multi-function Laser Printer :-

वैसे लेजर प्रिंटर जिसमे कई सारी सुविधा हो जैसे की प्रिंटिंग ,स्कैनिंग ,फोटो कॉपी ,डुप्लेक्स प्रिंटिंग इत्यादि ऐसे प्रिटर मल्टी फंक्शन प्रिंटर लेजर प्रिंटर कहलाता है | इसे All-in-One Laser Printer भी कहा जाता है |

Duplex Laser Printer :-

वैसे प्रिंटर जिसमे पेज के दोनों तरफ एक समय पर एक बार में प्रिंट करने की सुविधा हो डुप्लेक्स लेजर प्रिंटर कहलाता है |

अन्य महत्वपूर्ण सवाल :- डिजिटल कंप्यूटर क्या होता है ?

लेजर प्रिंटर की विशेषताएँ-Features of Laser Printer in Hindi. 

  • मोबाइल द्वारा प्रिंटिंग की सुविधा | 
  • क्लाउड कनेक्टिविटी की सुविधा |
  • स्टेपलिंग और होल-पंचिंग |
  • कलर प्रिंटिंग की सुविधा |
  • मोनोक्रोम प्रिंटिंग की सुविधा |
  • स्कैन करने की सुविधा |
  • कॉपी करने की सुविधा |
  • सिंगल फंक्शन तथा मल्टीफंक्शन की सुविधा |
  • ईथरनेट तथा USB द्वारा कनेक्ट करने की सुविधा |
  • उच्च स्टोरेज क्षमता |
  • तीव्र प्रिंटिंग गति |
  • वाई-फाई तथा ब्लूटूथ की सुविधा |
  • त्रुटियों के लिए ऑडियो तथा विसुअल द्वारा दर्शाने की सुविधा |
  • विभिन्न प्रकार के पेपर साइज़ का समर्थन (Support) करता है |

लेजर प्रिंटर के फायदे- Advantages of Laser Printer in Hindi.

  • उच्च विश्वसनीयता |
  • प्रिंटिंग गति तीव्र होने के कारण समय की बचत होती है | 
  • दस्तावेज़ प्रिंटिंग के लिए सबसे बहेतर होता है |
  • इस प्रिंटर को बिजनेस के उद्देश्य से बनाया गया है जहाँ अधिक से अधिक कार्य लोड रहता है | जिसके कारण इसे बहुत ही मजबूत बनाया गया है |
  • एक सामान्य लेजर प्रिंटर के कार्ट्रिज को एक बार रिफिल करने पर 1500 से 2000 पेज तक प्रिंटर कर सकता है |
  • एक सामान्य लेजर प्रिंटर में उपयोग किए जाने वाले नया कार्ट्रिज की कीमत 400 रू० से लेकर 600 रू० रुपये तक हो सकता है | वही पर इसकी रिफिलिंग चार्ज 150 रू० से लेकर 200 रू० तक लेते है | जैसे की 12A कार्ट्रिज , ............. इत्यादि | 
  • हाई क्वालिटी की डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करता है |
  • इस प्रिंटर में कलर सुखी पाउडर के रूप में होता है | वही इंकजेट प्रिंटर में कलर द्रव के रूप में होता है जिसे कुछ दिन इस्तेमाल नहीं करने पर सुख जाता है जिसके कारण प्रिंट करने में असमर्थ होता है | लेकिन लेजर प्रिंटर के साथ ऐसा नहीं होता है | इसमें हम एक महीने बाद में प्रिंट कर सकते है | कोई समस्या नहीं आएगी |
अन्य महत्वपूर्ण सवाल :- हाइब्रिड कंप्यूटर क्या होता है ?

लेजर प्रिंटर का क्या नुकसान है ?-Disadvantages of Laser Printer in hindi.

  • एक सामान्य इंकजेट (कार्ट्रिज वाला) कलर एवं मल्टीफंक्शन प्रिंटर 3000 से 5000 के बीच आ जाता है | वही एक सामान्य सिंगलफंक्शन मोनोक्रोम लेजर प्रिंटर 10000 से 15000 के बीच में आता है |  
  • अधिक मात्रा में बिजली की खपत करता है |
  • कीमत बहुत ज्यादा होता है |
  • इंकजेट प्रिंटर के तुलना में प्रति पेज प्रिंटिंग कीमत भी ज्यादा होता है |
  • कलर लेजर प्रिंटर काफी महँगा होता है |
  • काफी वजन तथा आकार में बड़ा होता है |
  • लगभग 400 डिग्री फ़ारेनहाइट तक गर्म होता है |

लेजर प्रिंटर का उपयोग-Uses of Laser Printers.

  • Business.
  • School.
  • Colleges.
  • Universities.
  • Government Organizations.
  • Small Offices.
  • Real Estate.

सर्वोच्च लेजर प्रिंटर निर्माता कंपनियाँ -“Top laser printer manufacturing companies name in hindi”.

  • HP [Hewlett Packard].
  • Canon.
  • Brother.
  • Lexmark .
  • Sharp.
  • Ricoh.
  • Panasonic.
  • Konica Minolta.
  • Fujitsu.

लेजर प्रिंटर के उदाहरण-Examples of Laser Printers.

  • Brother MFC-L2750DW.
  • Xerox B215.
  • HP LaserJet Pro MFP M126nw.
  • HP LaserJet MFP M233dw Printer.
  • HP Color Laser MFP 178nw.
  • HP LaserJet Tank MFP 2606dn Printer
  • HP LaserJet M1005.
  • Canon imageCLASS MF743Cdw.
  • HP Neverstop 1001nw.
  • Brother HL-L5100DN.
  • KX-MB772.
  • Lexmark MB3442adw.
  • Xerox B215.
  • bizhub 4750i/4050i.
  • HP Neverstop 1001nw.
  • Lexmark MB3442adw.

इंकजेट और लेजर प्रिंटर के के बीच मुख्य अंतर - Difference between inkjet and laser printer in hindi.

  • इंकजेट प्रिंटर में तरल रंगों का इस्तेमाल किया जाता है वही लेजर प्रिंटर में सुखी पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है |
  • इंकजेट प्रिंटर लेजर प्रिंटर  के तुलना में सस्ता होता है | वही लेजर प्रिंटर इंकजेट प्रिंटर के तुलना में महँगा होता है |
  • इंकजेट प्रिंटर की प्रिंटिंग गति लेजर प्रिंटर के तुलना में कम होता है वही लेजर प्रिंटर की प्रिंटिंग गति इंकजेट प्रिंटर से तीव्र होता है |
  • इंकजेट प्रिंटर विजली की खपत कम करता है | वही लेजर प्रिंटर विजली की खपत काफी अधिक करता है |
  • लेजर प्रिंटर टेक्स्ट डाक्यूमेंट्स के लिए बहुत ही बेहतरीन माना जाता है | वही इंकजेट प्रिंटर फोटो प्रिंटिंग के लिए बेहतरीन माना जाता है |
  • इंकजेट प्रिंटर को अधिक समय तक इस्तेमाल नहीं करने पर प्रिंटर का हेड जाम हो जाता है | जिसके कारण प्रिंट सही ढंग से नहीं हो पाता है | वही लेजर प्रिंटर में सुखी पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है जिससे कभी भी प्रिंट करने पर कोई भी समस्या नहीं आता है |
अन्य महत्वपूर्ण सवाल :- एनालॉग कंप्यूटर क्या होता है ?

निष्कर्ष :-

मैं आशा करता हूँ की आप सभी लेजर प्रिंटर क्या है ?(Laser printer in hindi ) इसकी कार्यप्रणाली और प्रकार को अच्छे से समझ गए होंगे अगर आप नहीं समझें है तो आप इसे दुबारा पढ़ें | लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों में शेयर करें |

FAQs-लेजर प्रिंटर से सम्बंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल |


क्या लेजर प्रिंटर नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर है ?

उत्तर :- हाँ

क्या इंकजेट प्रिंटर एक नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर है ?

उत्तर :– हाँ

लेजर प्रिंटर कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर :- 4 प्रकार के

लेजर प्रिंटर का दूसरा नाम क्या है ?

उत्तर :– पेज प्रिंटर

लेजर प्रिंटर किस प्रकार का प्रिंटर है ?

उत्तर :– लेजर प्रिंटर एक नॉन-इम्पैक्ट पेज प्रिंटर है जो बहुत ही तीव्रता के साथ प्रिंट करता है |

लेजर प्रिंटर में कौन सा लेजर होता है ?

उत्तर :- वर्त्तमान समय में लेजर प्रिंटर में Semiconductor diode laser का इस्तेमाल हो रहा है |

लेजर प्रिंटर का हिन्दी अर्थ क्या होता है ?

उत्तर :– लेजर के द्वारा मुद्रण करने करने वाला |

सबसे तेज प्रिंटर कौन सा है ?

उत्तर :– लेजर प्रिंटर

लेजर प्रिंटर का आविष्कारक कब किया गया ?

उत्तर :- 1969 में पहला लेजर प्रिंटर का आविष्कार किया गया था ।

लेजर प्रिंटर में कितने रंग होते है ?

उत्तर :- उत्तर :– चार

लेजर प्रिंटर कितने वाट का होता है ?

उत्तर :- एक सामान्य प्रिंटर 300 से 500 वाट का हो सकता है |

Laser printer spelling in hindi.

उत्तर :– लेजर

DPI का फुल फॉर्म क्या होता है ?

उत्तर :- “DOTS PER INCH”

PPM का फुल फॉर्म क्या होता है ?

उत्तर :- Pages Per Minute.

पहले लेज़र प्रिंटर का अविष्कार किसने किया?

उत्तर :- गैरी स्टार्कवेदर ने पहले लेजर प्रिंटर का आविष्कार किया।

इंकजेट प्रिंटर का आविष्कारक कौन है?

उत्तर :- इचिरो एंडो (Ichiro Endo) ने इंकजेट प्रिंटर का आविष्कार किया।

प्रिंटर का जनक कौन है?

उत्तर :- जोहान्स गुटेनबर्ग(Johannes Gutenberg)

भारतीय प्रिंटिंग प्रेस के पिता के रूप में किसे जाना जाता है?

उत्तर :- भारत में पहला प्रिंटिंग प्रेस गोवा में फ्रांसिस जेवियर द्वारा शुरू किया गया था।

लेजर प्रिंटर में किस तकनीक का प्रयोग किया जाता है?

उत्तर :- इलेक्ट्रोफोटोग्राफिक तकनीक।

क्या लेजर प्रिंटर से निकलने वाला धुँआ खतरनाक है ?

उत्तर :- हाँ

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)