जानें कंप्यूटर वर्गीकरण के 3 आधार को आसान शब्दों में - “Classification Of Computer In Hindi”

DEEPCHAND KUMAR
0
Classification Of Computer In Hindi के इस अध्याय आपलोग जानेगें की कंप्यूटर किस प्रकार विभाजित किया गया है | 
वैसे तो आज हमलोग कंप्यूटर के वर्गीकरण के बारें में जानेंगे लेकिन उससे पहले अत्यंत आवश्यक है की आप सभी को यह जानकारी होनी चाहिए की कंप्यूटर क्या होता है ? आप सभी ने कंप्यूटर को दैनिक जीवन में इस्तेमाल करते हुए जरुर देखा होगा |
उदाहरण के तौर पर आपलोगों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाला मोबाइल भी एक माइक्रो कंप्यूटर का उदाहारण है | अभी आपलोगों को कुछ बातें समझ में नहीं आ रहा होगा आगे उन सभी बातों के ऊपर विस्तार से चर्चा करेंगे |
Table Of Content(toc)

कंप्यूटर क्या होता है ?-“Definition Of Computer In Hindi”

कंप्यूटर एक स्वाचालित तथा उपयोगकर्ताओं द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप काम करने वाला इलेक्ट्रॉनिक यंत्र (Electronic Device) है |
जिसमे उपयोगकर्ता अपने काम के अनुरूप इनपुट उपकरणों के सहायता से कंप्यूटर में डेटा का इनपुट देता है | 
कंप्यूटर उस डेटा को प्रोसेसिंग करके सटीक परिणाम को आउटपुट उपकरण के सहायता से उपयोगकर्ता के समक्ष प्रदर्शित करता है या भविष्य में उपयोग के लिए मैमोरी में संग्रहित (Store) करता है | कंप्यूटर कहलाता है |  

कंप्यूटर की विशेषताएँ हिन्दी में-“Features Of Computer In Hindi” 

  • Large Storage Capacity ( बड़ी भंडारण क्षमता )
  • Accuracy ( सटीकता / सत्यता / सही / शुद्धता)
  • Flexibility (लचीलापन )
  • Reliability (विश्वासनियता )
  • Consistency (एकरूपता )
  • No Redundancy (पुनरावृति )
  • Versatility ( विभिन्नता / बहुमुखी प्रतिभा /बहुउद्देशीय )
  • Diligence (थकावट रहित / कर्मठता / परिश्रमशीलता )
  • Limitation (सीमा )
  • Portability ( पोर्टेबिलिटी )
  • Availability ( उपलब्धता )
  • Concurrent Access ( समवर्ती पहुँच )
  • Security (सुरक्षा )
  • Reusability ( पुनर्प्रयोग )
  • Automation (स्वचालित )
  • Reduction of paper work (कागजी काम में कमी)
  • Remembrance ( याददास्त )
  • Uniform of work ( कार्य की समानता )
  • Agility ( स्फूर्ति / तत्परता )
  • Self Repeatation ( स्वतः पुनरावृति )

कंप्यूटर का वर्गीकरण हिन्दी में-“Classification Of Computer In Hindi” 

यह लेख मुख्य तौर पर कंप्यूटर वर्गीकरण के ऊपर आधारित है | कंप्यूटर वर्गीकरण को आप कंप्यूटर के प्रकार (Types Of Computer In Hindi) भी कह सकते है | आइए जानते है की कंप्यूटर का वर्गीकरण किन-किन आधार पर किया गया है | 
कंप्यूटर का सीधा वर्गीकरण करना कठिन है | लेकिन  कंप्यूटर  का वर्गीकरण उनके आकर , तकनीक , और उद्देश्यों के आधार पर किया गया है | जिनके बारें में आप आगे जानेंगे |
  • अनुप्रयोग के आधार पर ( Based on application )
  • उद्देश्य के आधार पर (Based on purpose )
  • आकार के आधार पर (Based on size )
कंप्यूटर वर्गीकरण का चित्र-Image of computer classification


अनुप्रयोग के आधार पर कम्प्यूटर का वर्गीकरण -"Type of Computer Based on Application In Hindi"

अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण तीन भागों में किया गया है |
  • एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer )
  • डिज़िटल कम्प्यूटर (Digital Computer)
  • हाइब्रिड कम्प्यूटर (Hybrid Computer)

एनालॉग कंप्यूटर किसे कहते हैं ?-“Analog Computer Kise Kahte Hai” 

वैसा कंप्यूटर जो भौतिक मात्राओं (Physical Quantities) को मापता हो एनालॉग कंप्यूटर कहलाता है | जिसे मापा और तौला जा सके उसे भौतिक मात्राएँ कहते है | 

उदाहरण के तौर पर – तापमान , द्रव्यमान , गति , लम्बाई , चौराई , बल , समय , .............. इत्यादि | मैं जानता हूँ की आप एनालॉग कंप्यूटर को नहीं समझ पाए होंगे आए दुसरे शब्दों में समझने की कोशिश करते है | 
 
वैसा मशीन जो निरंतर (Continuous) बदलती हुई  भौतिक मात्राएँ (Physical Quantities)  को मापने (Measuring) का काम करता है | एनालॉग कंप्यूटर होता है जैसे- भार ,गति , द्रव्यमान , क्षमता ,समय , बल , तापमान , दाब ............. इत्यादि |

एनालॉग शब्द की उत्पति ग्रीक भाषा के एना-लॉगऑन शब्द से हुआ है जिसका अर्थ होता है "अनुपात के अनुसार”
एनालॉग कंप्यूटर के उदाहरण- थर्मामीटर , स्पीडोमीटर , सिसमोमीटर , वाल्टमीटर , ऑटो गसोलिन पम्प , ........... इत्यादि |
एनालॉग कंप्यूटर का चित्र-Image of analog computer


एनालॉग कंप्यूटर के प्रकार-"Types Of Analog Computer In Hindi"

  • इलेक्ट्रॉनिक एनालॉग कंप्यूटर (Electronic Analog Computer )
  • मैकेनिकल एनालॉग कंप्यूटर (Mechanical Analog Computer )
  • एनालॉग डिजिटल कंप्यूटर (Analog Digital Computer )
  • स्लाइड रूल (Slide Rule )
  • विभेदक विश्लेषक (Differential Analysers )
  • महल की घड़ी (The Castle Clock )

डिजिटल कंप्यूटर क्या होते है ?-"Digital Computer In Hindi"

वर्त्तमान समय में उपयोग किए जाने वाला ज्यादातर कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर होते है | यह कंप्यूटर बाइनरी नंबर सिस्टम 0 तथा 1 के रूप में डेटा का इनपुट लेते है | इनका मुख्य रूप से तीन भाग होते है | इनपुट , प्रोसेसिंग तथा आउटपुट इस कंप्यूटर का उपयोग लघभग-लघभग सभी व्यक्ति करते होंगे |

इसका मुख्य उदाहरण – लैपटॉप ,डेस्कटॉप ,मोबाइल,टेबलेट डिजिटल घड़ी ,  ............................ इत्यादि  है |  


डिजिटल कंप्यूटर का चित्र-Image of Digital computer

हाइब्रिड कंप्यूटर किसे कहते हैं ?-"Hybrid computer in hindi"

हाइब्रिड कंप्यूटर में डिजिटल कंप्यूटर तथा एनालॉग कंप्यूटर दोनों का गुण होता है | एनालॉग कंप्यूटर मापने का कार्य करता है तथा डिजिटल कंप्यूटर गणना करने का पट्रोल पम्प पर लगे मशीन में एनालॉग तथा डिजिटल दोनों का गुण होते है | एनालॉग कंप्यूटर मापता है की कितना लीटर पट्रोल दिए है तथा डिजिटल कंप्यूटर उसे अंको में स्क्रीन पर दिखाते है | 
इस कंप्यूटर का उपयोग मुख्य रूप से चिकित्सा के क्षेत्र में किया जाता है जैसे – ECG और DIALYSIS मशीन के रूप में |
हाइब्रिड कंप्यूटर का चित्र-Image of Hybrid computer


उद्देश्यों के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण-"Type of Computer based on Purpose In Hindi"

उद्देश्यों के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण निम्नलिखित भागों में किया गया है |

सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर-"General Purpose Computer in hindi"

दैनिक जीवन में एक सामान्य उपयोगकर्ताओं के द्वारा अनेको प्रकार के सामान्य कार्य को करने के लिए जिस कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है | सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर कहलाता है | उदाहरण के तौर पर लैपटॉप कंप्यूटर , डेस्कटॉप कंप्यूटर , मोबाइल , नोटबुक , टेबलेट , ........... इत्यादि सामान्य उद्देश्य वाला कंप्यूटर का उदाहरण है | 

इसका उपयोग कई सामान्य कार्य को करने के लिए किया जाता है जैसे –

  • दस्तावेज़ तैयार करने के लिए ,
  • इन्टरनेट का इस्तेमाल करने के लिए ,
  • गेम खेलने के लिए ,
  • फोटो एडिटिंग करने के लिए ,
  • विडियो एडिटिंग करने के लिए ,
  • इमेल और सोशल मीडिया के द्वारा संवाद स्थापित करने के लिए ,
  • गाने सुनने के लिए ,
  • विडियो देखने के लिए ,
  • किसी भी के डेटा को भविष्य में उपयोग के लिए स्टोर कर के रखने के लिए ,
  • वेबसाइट डिजाईन करने के लिए इस तरह सामान्य उद्देश्य के कंप्यूटर के द्वारा कई कार्य किए जाते है |

विशिष्ठ उद्देश्य कम्प्यूटर -"Special Purpose Computer in hindi"

विशिष्ट उद्देशीय कंप्यूटर को विशेष प्रकार के कार्य को करने के लिए बनाया गया है | इस कंप्यूटर की प्रोसेसिंग क्षमता कार्य के अनुरूप (According) होता है | 

इसका इस्तेमाल अन्तरिक्ष विज्ञान , मौसम विज्ञान , युद्ध क्षेत्र में , उपग्रह संचालन में , चिकित्सा के क्षेत्र में , भौतिक रसायन में , यातायात के क्षेत्र में , इसी प्रकार अन्य विशेष प्रकार के कार्य को करने के लिए किया जाता है | 

आइए विशिष्ट कंप्यूटर के उदाहरण को देखते है | -

  • ATM Machines
  • Flight Control Systems
  • Smart Tvs
  • Scientific/Mathematical Calculators
  • GPS Systems
  • Handheld Devices
  • E-Book Readers
  • Digital Cameras
  • Automobile Onboard Computer
  • Automatic Transmission
  • CT Scanners
  • MRI Machines
  • Aircraft Autopilot
आशा करते है की आप सभी सामान्य कंप्यूटर और विशिष्ट कंप्यूटर को समझ गए होंगे |

आकार के आधार पर डिजिटल कंप्यूटर का वर्गीकरण -"Types of Computers based on Size in hindi" 

आकर के आधार पर कंप्यूटर का वर्गीकरण निम्नलिखित भागों में किया गया है।

माइक्रो कंप्यूटर किसे कहते हैं ?-"Micro Computer In Hindi"

तकनिकी क्षेत्र 1970 ई० माइक्रो शब्द चर्चा में आया इंटेल कम्पनी के द्वारा 1971 ई० में पहला 4004 माइक्रोप्रोसेसर का अविष्कार किया गया जिससे तकनिकी क्षेत्र में काफी विकाश हुआ तभी से माइक्रो कंप्यूटर बनना शरू हुआ | 
कंप्यूटर सस्ते मूल्य में उपलब्ध होने लगा माइक्रो कंप्यूटर फोन के आकर , पुस्तक के आकर तथा हाथ में पहनने वाले घड़ी के आकर में आने लगा है | 

इस कंप्यूटर का उपयोग पर्सनल कंप्यूटर के तौर पर किया जाने लगा | माइक्रो कंप्यूटर के कई प्रकार है | जिसे आप निचे देख सकते है इसमें से आप भी कुछ माइक्रो कंप्यूटर का उपयोग जरुर करते होंगे |
  • डेस्कटॉप
  • लैपटॉप
  • मोबाइल फ़ोन
  • एंड्राइड स्मार्टफोन
  • नोटबुक
  • टेबलेट
  • कैलकुलेटर
  • सर्वर
  • गेमिंग कंसोल
  • वर्क स्टेशन इत्यादि |

मिनी कंप्यूटर किसे कहते हैं ?-"Mini Computer Definition In Hindi"

मिनी कंप्यूटर मध्यम आकार के कंप्यूटर होते है जिसका कार्यक्षमता तथा कीमत माइक्रो कंप्यूटर के तुलना में ज्यादा होता है | इसका इस्तेमाल पर्सनल कंप्यूटर के रूप में नहीं किया जाता है | इसका इस्तेमाल छोटे तथा मध्यम स्तर के कंपनियों द्वारा किया जाता है |

इस कंप्यूटर के ऊपर एक समय पर एक या एक से अधिक व्यक्ति एक से अधिक कार्य कर सकते है | इसका आकार एक रेफ़्रिजरेटर  के आकार के बराबर होता है | इसका विकाश 1960 ई० में से हुआ है |

मिनी कंप्यूटर के उदाहरण :-
  • IBM’s AS/400e,
  • Honeywell 200,
  • TI-990
  • Control Data’s CDC 160A And CDC 1700
  • Interdata 7/32 And 8/32
  • Apple Mac Mini
  • PRIME 9755
  • IBM SYSTEM 360

मिनी कंप्यूटर के उपयोग (Uses of Mini Computer in Hindi)

  • यातायात में आरक्षण प्रणाली का प्रबंधन करने में,
  • बैंकिंग के क्षेत्र में ,
  • बिज़नस  में Accounting के लिए किया जाता है |
  • डेटाबेस,इन्वेंटरी इत्यादि के प्रबंधन (Management) में किया जाता है |
  • वैज्ञानिक गणनाओं में,

मेनफ्रेम कंप्यूटर क्या है ?-"Mainframe computer in hindi"

यह कंप्यूटर माइक्रो कंप्यूटर तथा मिनी कंप्यूटर से आकार में बड़ा होता है | तथा इसकी कार्यक्षमता एवं कीमत भी माइक्रो कंप्यूटर तथा मिनी कंप्यूटर से अधिक होता है | यह एक मल्टीयूजर तथा प्रोसेसिंग वाला कंप्यूटर होता है | जिसमे एक समय पर कई उपयोगकर्ता कई प्रकार के कार्य एक साथ कर सकते है | 

इस कंप्यूटर का उपयोग बड़ी कंपनियों , बैंकों तथा सरकारी विभागों में एक केंद्रीय कंप्यूटर के रूप में किया जाता है | इसका मुख्य उदाहरण है – IBM 4381,ICL 39,UNIVAC-1110, ………….. इत्यादि |

सुपर कंप्यूटर क्या हैं ?-"Super computer in hindi"

अत्यधिक तीव्र प्रोसेसिंग तथा अत्यधिक स्टोरेज क्षमता वाले कंप्यूटर को सुपर कंप्यूटर कहा जाता है | इसका आकार एक सामान्य कमरे के आकार का होता है | 
इसका उपयोग बड़े कार्यो को करने के लिए किया जाता है जैसे –वैज्ञानिक और तकनिकी के क्षेत्र में रिसर्च तथा डिज़ाइन के लिए , वायुयान और ऑटोमोबाइल में डिजाइनिंग के लिए ,अन्तरिक्ष अनुसंधान के लिए , मौसम विज्ञान में मौसम का पूर्वानुमान लगाने के लिए , इसी प्रकार अन्य बड़े कार्यों को करने के लिए सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है | 
इसका मुख्य उदाहरण है –CRAY-2,NEC-500,PARAM-10000,…………… इत्यादि |

निष्कर्ष 

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की कंप्यूटर का वर्गीकरण किस आधार पर किया गया है | तथा कंप्यूटर के उपयोग ,उदाहरण एवं विशेषता को भी आपने जाना आज का यह लेखा मुख्य तौर पर “Classification Of Computer In Hindi” के ऊपर आधारित है | आशा करते है आप कंप्यूटर वर्गीकरण को समझ गए होंगे  हमारी वेबसाइट पर कंप्यूटर से सम्बंधित अन्य जानकारी भी है जिन्हें पढ़कर आप अपना ज्ञान बढ़ा सकते है | 

FAQs on "Classification of computer in hindi"

Who Is The Father Of Computer In Hindi ?

चार्ल्स बैबेज

कंप्यूटर की पीढ़ी कितनी होती है ?

वर्त्तमान समय तक कंप्यूटर की 5 पीढ़ी आ चूका है |

कीबोर्ड के बटन कितने होते हैं ?

एक सामान्य कीबोर्ड में 104 से लेकर 108 बटन होते है |

कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहेंगे ?

कंप्यूटर को हिन्दी में संगणक कहते है |

विश्व का पहला माइक्रो कंप्यूटर का नाम क्या है और कब बनाया गया था ?

दुनिया का पहला माइक्रो कंप्यूटर Micral था जिसे 1973 में Realisation D’Etudes Electroniques (R2E) के द्वारा लांच किया गया था, जो कि Intel 8008 माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित था | पहला सफल माइक्रो कंप्यूटर का नाम क्या था और कब बनाया गया था ?

पहला सफल माइक्रो कंप्यूटर का नाम क्या था और कब बनाया गया था ?

Micral और MCM के बाद Altair 8800 पहला सफल माइक्रो कंप्यूटर बना जिसका इस्तेमाल व्यवसायों में किया जाता था |

मिनी कंप्यूटर का दूसरा नाम क्या है ?

Mid Range Computer या माध्यम आकार का कंप्यूटर भी कहा जाता है |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)