HTML सीखना वेब डेवलपर का पहला कदम होता है इस ब्लॉग में हमलोग HTML के Tags और Elements क्या होते है और ये कौन- कौन से होते है इसके बारें में जानेंगे |
What HTML is and why we use it
HTML का पूरा नाम HyperText Markup Language है। यह वेब पेज स्ट्रक्चर बनाने की मूल भाषा है। इसका उपयोग वेब पेज की संरचना और सामग्री (जैसे टेक्स्ट, इमेज, लिंक, वीडियो) को व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है।
What an HTML tag is
टैग HTML में एक विशेष चिन्ह होता है जो ब्राउज़र को बताता है कि कौन-सी सामग्री किस प्रकार प्रदर्शित करनी है। टैग हमेशा कोणीय ब्रैकेट < > में लिखा जाता है। उदाहरण: <p> एक पैराग्राफ टैग है।
Opening tag, closing tag, and content
ओपनिंग टैग (Opening tag): यह टैग कंटेंट की शुरुआत बताता है। उदाहरण: <p>
क्लोजिंग टैग (Closing tag): यह टैग कंटेंट की समाप्ति बताता है। उदाहरण: </p>
कंटेंट (Content): यह टैग के बीच लिखी गई वास्तविक सामग्री है जिसे हम अपने वेब पेज में दिखाना चाहते है | उदाहरण: <p> hello world </p>यह एक पैराग्राफ टैग है । यहाँ hello world कंटेंट है
What an HTML element means
HTML एलिमेंट का अर्थ है एक पूरा HTML यूनिट जिसमें ओपनिंग टैग, कंटेंट और क्लोजिंग टैग शामिल होता है । उदाहरण: <h1>This is an example</h1> यह एक HTML एलिमेंट है ।
Self-closing (void) elements
कुछ HTML एलिमेंट्स में कंटेंट नहीं होता और ये स्वतः बंद हो जाते हैं। इन्हें सेल्फ-क्लोज़िंग एलिमेंट्स कहते हैं । उदाहरण : <img src="image.jpg" alt="image"> <br> (Line Break) <hr> (horizontal Line)
Block-level vs inline elements
Block-level : पूरी लाइन घेर लेते हैं और उनके बाद नई लाइन शुरू हो जाती है । उदाहरण : <div>, <p>, <h1>
Inline elements : केवल आवश्यक जगह घेरते हैं और नई लाइन नहीं लेते है । उदाहरण : <span>, <a>, <strong>
Commonly used HTML tags
- <!DOCTYPE html>: Defines the document type and version of HTML being used. <html>: The root element that encloses all other HTML elements.
- <head>: Contains metadata and links to external resources like CSS files and page title.
- <title>: Defines the title of the document, which appears in the browser's title bar or tab.
- <body>: Contains all the visible content of the web page.
- <h1> to <h6>: Define HTML headings
- <p>: Defines a paragraph of text.
- <br>: Inserts a single line break.
- <strong>: Defines text with strong importance
- <em>: Defines emphasized text (usually displayed in italics).
- <a>: Defines a hyperlink, using the href attribute to specify the destination URL.
- <img>: Embeds an image into the document, using attributes like src (source file) and alt (alternative text).
- <ul>: Defines an unordered list (bullet points).
- <ol>: Defines an ordered list (numbers or letters).
- <li>: Defines a list item within a <ul> or <ol>.
- <dl>: Defines a description list.
निष्कर्ष :
Understanding HTML Tags and Elements के इस ब्लॉग में आपने जाना की html क्या है ? टैग और एलिमेंट क्या होता है ? सामान्य तौर पर कौन कौन से टैग उपयोग किए जाते है |
