वर्जन कंट्रोल क्यों मौजूद है पेनड्राइव की समस्या - Why Version Control Exists : The Pendrive Problem

DEEPCHAND KUMAR
0

वर्जन कंट्रोल क्यों मौजूद है  ? - Why Version Control Exists?

वर्जन कंट्रोल इसलिए मौजूद है क्योंकि पुरानी तकनीक से सॉफ्टवेयर बनाना अव्यवस्थित ,असुरक्षित और एक प्रोजेक्ट में एक टीम के साथ मिलकर काम करना काफी कठिन होता था |

वर्जन कंट्रोल के आ जाने के बाद निम्नलिखित फायदे हुआ है | 
  • कोड में किसी भी तरह के बदलाव का पूरा रिकॉर्ड रखता है  जैसे की कब बदलाव हुआ , किसने बदलाव किया ,क्या बदलाव किया | 
  • ओवरराईट होने का कोई संभावना न के बराबर होता है |
  • एक प्रोजेक्ट में कई डेवलपर एक साथ काम कर सकता है |
  • अगर हमें पुराने कोड में जाना होता है तो उसमे कोई भी दिक्कत नहीं होता है | 
  • निष्कर्ष यह है वर्जन कंट्रोल के आने से कोड सुरक्षित रहता है , किसी भी तरह के बदलाव का ट्रैक रहता है और साथ ही एक टीम के मिलकर काम किया जा सकता है |

The Pendrive Analogy in Software Development

पेनड्राइव ऐनालोजी हमें ये सिखने को मिलता है की git जैसे वर्जन कंट्रोल सॉफ्टवेयर जब नहीं हुआ करता था तब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कितना अव्यवस्थित हुआ करता था | चलिए उदाहरण के माध्यम से समझते है | 
जैसे की हमलोग ये मान कर चलते है की एक प्रोजेक्ट में एक टीम यानि की ५-10 लोग काम करते है पूरा कोड एक ही पेनड्राइव में है वही पेनड्राइव एक डेवलपर से दुसरे डेवलपर के पास जाता है सभी टीम मेंबर उसी कोड में बदलाव या अपडेट करते है पेनड्राइव ऐनालोजी हमें इसलिए समझाया जाता की पेनड्राइव से सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में कैसे काम होता है |

पेनड्राइव ऐनालोजी से हमें ये समझ में आया की इसमें कोई Centralized system , Version History और Teamwork Support नहीं देखें में मिला |

Problems Faced Before Version Control Systems

वर्जन कंट्रोल सिस्टम के आने से पहले सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट काफी अव्यवस्थित कठिनाई भरा रास्ता था | जैसे की -
  • पेनड्राइव का खो जाना |
  • कोड में ओवरराईट हो जाना |
  • हार्डड्राइव का खराब हो जाना |
  • फाइल के नाम को कई बार बदलना |

बताएँ कि डेवलपर्स पेनड्राइव, ईमेल और फाइनल, फाइनल_v2, लेटेस्ट_फाइनल जैसे फ़ोल्डर्स का इस्तेमाल कैसे करते थे (Explain how developers used pendrives, emails, and folders like final, final_v2, latest_final)

पहले डेवलपर हर फाइल और फोल्डर को पेनड्राइव में कॉपी इस्तेमाल करते थे या ईमेल के माध्यम से ZIP फाइल बनाकर भेजते थे फाइल का नाम final, final_v2, latest_final इत्यादि रखते थे जिससे समझने में आसानी हो |

कोड ओवरराइट होने, बदलाव खो जाने और कोलाबोरेशन हिस्ट्री न होने जैसी समस्याओं को हाइलाइट करें (Highlight issues such as overwriting code, losing changes, and no collaboration history)

इससे जुड़े निम्नलिखित समस्या कुछ इस प्रकार का था |
  • Overwrite : इसका मतलब यह है की कोई भी नया अपडेट डालते है पूरा मिट जाता था |
  • Change Lost : अगर किसी तरह का गलती हो जाये या पुराना वर्जन डिलीट हो जाए तो बदलाव को जाता था |
  • No History : इसका मतलब है की कोड में कब ,क्या और किसने बदलाव किया है |
  • Collaboration Hard  : इसका मतलब है की एक से ज्यादा लोग एक साथ काम नहीं कर सकता था |

पेनड्राइव एनालॉजी को असल दुनिया की टीम कोलाबोरेशन की समस्याओं से जोड़ें (Connect the pendrive analogy to real-world team collaboration problems)

पेनड्राइव एनालॉजी को असल दुनिया की टीम कोलाबोरेशन की समस्याओं से जोड़कर अगर हम देखे तो कुछ इस प्रकार का समस्याओं का सामना करना पड़ता था |

  • दो या दो से अधिक लोग एक ही फाइल पर जब काम कर रहा होता है तो एक दुसरे को सेव करते वक्त नहीं पता होता है की कौन सा कोड रखना है कौन सा हटाना है सेव करते वक्त कोड ओवरराईट होने का खतरा होता था | इसे हम कह सकते है एक दुसरे के बीच टकराव हो गया |
  • अगर एक फाइल में एक टीम काम कर रहा होता है तो अपडेट के बाद पुराना वर्जन खो जाता है |
  • पता नहीं चलता था की कब , किसने , और क्या बदलाव किया |
  • अगर गलती हो जाता था तो वापस नहीं आ सकते थे |

स्वाभाविक रूप से इस बात पर आएँ कि मॉडर्न डेवलपमेंट में वर्जन कंट्रोल क्यों ज़रूरी हो गया (Transition naturally into why version control became mandatory in modern development)

मॉडर्न डेवलपमेंट में वर्जन कंट्रोल क्यों जरुरी है इसका जवाब निम्नलिखित है |
  • किसी भी तरह के बदलाव को सेव करके रखता है |
  • पूरा इतिहास रखता है |
  • पूरा टीम एक साथ मिलकर काम कर सकते है |
  • गलती हो जाने पर पिछला वर्जन में जाया जा सकता है |
निष्कर्ष 
आज आपने इस आर्टिकल में जाना की Why Version Control Exists The Pendrive Problem अगर आप एक डेवलपर है तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी लाभदायक सवित हो सकता है |  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)