डेज़ी व्हील प्रिंटर एवं इनसे जुड़े रोचक जानकारी-[Daisy wheel printer in hindi]

DEEPCHAND KUMAR
0
Daisy wheel Printer in hindi के इस लेख में आप सभी लोग जानेंगे की डेज़ी व्हील प्रिंटर क्या होता है?, डेज़ी व्हील प्रिंटर का इतिहास क्या है?,डेज़ी व्हील प्रिंटर की क्या विशेषता थी?, तथा प्रिंटर के अन्य प्रकार का  संक्षिप्त चर्चा करेंगे | इस लेख को पढने के बाद कोई कमी लगती है तो आप हमें कमेंट में जरुर बताएँ हमें बेहद ख़ुशी होगी |
Table Of Content(toc)

प्रिंटर किसे कहते है?-[Printer Kise Kahte Hai ?]

प्रिंटर एक प्रकार का आउटपुट उपकरण होता है | जो टेक्स्ट तथा इमेज को पेपर पर मुद्रण (Printing) करने का कार्य करता है | या हम कह सकते है की ऐसा आउटपुट उपकरण जो किसी भे डेटा को हार्ड कॉपी के रूप में मुद्रण करके उपयोगकर्ता के समक्ष प्रदान करता है | मॉनिटर के बाद प्रिंटर दूसरा सबसे प्रमुख आउटपुट उपकरण है | 
वैसे तो प्रिंटर कई प्रकार के होते है | लेकिन मुख्य रूप से घरों और ऑफिस में इंकजेट तथा लेजर प्रिंटर का इस्तेमाल किया जाता है |
इस चित्र में एक डेज़ी व्हील प्रिंटर को दिखाया गया है |


प्रिंटर कितने प्रकार का होता है ?-[Printer kitne prakar ka hota hai ?]

प्रिंटर को मुख्य रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया गया है जो निम्नलिखित है |
  • इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer)
  • नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर (Non Impact Printer)

इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ?-[Impact printer kya hota hai ?]

वैसे प्रिंटर जो पेपर पर टेक्स्ट या इमेज का मुद्रण (Printing) करने के लिए पेपर के ऊपर प्रभाव डालता हो या स्ट्राइक करता हो इम्पैक्ट प्रिंटर कहलाता है | इस प्रकार के ज्यादातर प्रिंटर में स्याही से लीपते रिबन का इस्तेमाल किया जाता है |

इम्पैक्ट प्रिंटर के विशेषता एवं कमियाँ-[Advantages and Disadvantages of Impact Printer in hindi] 

  • इस प्रिंटर की सबसे मुख्य विशेषता यह है की इस प्रिंटर से हम एक समय पर एक साथ कार्बन कॉपी को प्रिंट कर सकते है |
  • इस प्रिंटर की मुद्रण लागत कम होता है |
  • लगभग-लगभग सभी इम्पैक्ट प्रिंटर में सिर्फ और सिर्फ प्रिंटिंग की सुविधा होती है | जिसके कारण इसका कीमत अन्य प्रिंटर के तुलना में थोरा कम होता है |
  • इम्पैक्ट प्रिंटर काफी टिकाऊ होता है | और लम्बे समय तक चलता है |
  • प्रिंटिंग के समय अधिक आवाज उत्पन्न करता है |
  • पेपर के ऊपर लगातार प्रिंट कर सकता है | 
  • लगभग-लगभग सभी इम्पैक्ट प्रिंटर कलर प्रिंट करने में असमर्थ है |
  • प्रिंटिंग गति काफी स्लो होता है |

इम्पैक्ट प्रिंटर के प्रकार–[Impact printer ke prakar]

इम्पैक्ट प्रिंटर को मुख्य रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया गया है जो की निम्नलिखित है | 
  • Character printer
  • Line Printer

करैक्टर प्रिंटर क्या है ?-[Character printer in hindi] 

करैक्टर प्रिंटर एक इम्पैक्ट प्रिंटर है | जो एक समय पर सिर्फ और सिर्फ एक करैक्टर या एक वर्ण को प्रिंट करता है | करैक्टर प्रिंटर कहलाता है |

करैक्टर प्रिंटर की विशेषता-[Advantages of character printer in hindi]

  • सस्ता प्रिंटर होता है |
  • आकार में भी छोटा होता है |
  • प्रिंटिंग स्पीड काफी स्लो होता है | जिसके कारण काफी टिकाऊपन होता है |
  • प्रिंटिंग लागत भी कम होता है |

करैक्टर प्रिंटर के प्रकार –[Character printer ke prakar]

  • Daisy wheel Printer
  • Dot Matrix Printer

डेज़ी व्हील प्रिंटर क्या है ?-[Daisy wheel Printer in hindi]

डेज़ी व्हील एक इम्पैक्ट प्रिंटिंग तकनीक वाला करैक्टर प्रिंटर है | यह प्रिंटर काफी पुरानी तकनीक पर काम करता है | इस प्रिंटर में डेज़ी व्हील नामक एक गोलाकार व्हील लगा होता है | व्हील कई सारे पंखुरियो से बना होता है | सभी पंखुरियों के अंत में एक करैक्टर या वर्ण बना होता है | यह एक टाइपराइटर के सामान होता है | आपने टाइपराइटर जरुर देखे होंगे |
जैसा की हम जानते है यह प्रिंटर एक इम्पैक्ट प्रिंटिंग तकनीक का इस्तेमाल करके प्रिंटर करता है यानि की पेपर या किसी अन्य मीडिया पर प्रभाव डालते हुए प्रिंटिंग करता है | इस प्रिंटर को 1970 में एंड्रयू गैबोर (Andrew Gabor) द्वारा आविष्कार किया गया |

डेज़ी व्हील प्रिंटर का इतिहास-[History of daisy wheel printer in hindi]

सर्वप्रथम टेलेटाइप कॉर्पोरेशन के ए. एच. रेइबर (A. H. Reiber) ने 1939 में डेज़ी व्हील प्रिंटर के लिए 2,146,380 अमेरिकी पेटेंट प्राप्त किया। 
1970 में इंजीनियर डॉ एंड्रयू गैबोर के नेतृत्व में डियाब्लो सिस्टम्स की एक टीम ने पहला व्यावसायिक रूप से सफल डेज़ी व्हील प्रिंटर को विकसित किया यह एक ऐसा उपकरण था जो आईबीएम के सेलेक्ट्रिक उपकरणों (यह एक इलेक्ट्रिक टाइपराइटर था) की तुलना में तेज़ और अधिक लचीला था जो 30 वर्ण प्रति सेकंड (CPS) प्रिंट करने में सक्षम था |

द्वि-दिशात्मक मुद्रण-[Bi-directional printing in hindi]

अधिकांश डेज़ी व्हील प्रिंटर द्वि-दिशात्मक मुद्रण करने में सक्षम होता था | द्वि-दिशात्मक मुद्रण का अर्थ होता है | की प्रिंटर दाएँ से बाएँ तथा बाएँ से दाएँ दोनों और से मुद्रण करने में सक्षम था | 
यानि की प्रिंट हेड जहाँ से प्रिंट करना शरू किया और पेज अंत तक प्रिंट करने के बाद वापस आते समय भी प्रिंट करता हो इसी प्रक्रिया को द्वि-दिशात्मक मुद्रण कहते है | जिससे समय का बचत होता था |

डेज़ी व्हील प्रिंटर के लाभ तथा विशेषता-[Benefits and features of daisy wheel printer in Hindi]

उस समय के अन्य प्रिंटिंग तकनीक के तुलना में डेज़ी व्हील प्रिंटर के कई विशेषता और लाभ है | इस लेख को पढने के बाद आपका दिल खुश होने वाला है  | लेख पसंद आए तो शेयर जरुर करें |
  • टाइपराइटर से बेहतर होता है उनसे दो गुणा ज्यादा स्पीड के साथ मुद्रण कर सकता था |
  • इस प्रिंटर में लगे व्हील डेज़ी फूल के समान दिखता है  इसलिए इसका नाम डेज़ी व्हील प्रिंटर रखा गया |
  • इस प्रिंटर का मुख्य घटक प्लास्टिक तथा धातु से बना होता है |
  • पूर्व के प्रिंटिंग तकनीक से बेहतर गुणवत्ता तथा तीव्रता के साथ मुद्रण कर सकता था |
  • प्रति सेकेंड 10 से 75 करैक्टर तक मुद्रण कर सकता था |
  • इस प्रिंटर के द्वारा लगभग 8 भाषा में मुद्रण कर सकते थे |
  • इस प्रिंटर में बोल्ड प्रिंटिंग, अंडरलाइन प्रिंटिंग, शैडो प्रिंटिंग, सेण्टर प्रिंटिंग, तथा जस्टिफायिंग प्रिंटिंग, की सुविधा प्रदान किया गया |
  • यह एक कंप्यूटर प्रिंटर था कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए इस प्रिंटर में तीन इंटरफ़ेस दिया गया था | Besides the centronics parallel interface,RS-232c तथा Current Loop serial interface
  • इसमें तीन प्रकार के रिबन कार्ट्रिज का इस्तेमाल किया जाता था | multistrike black film ribbons जो की उच्च प्रिंटिंग गुणवत्ता के साथ प्रिंट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था,ब्लैक फैब्रिक रिबन जो लम्बे समय तक चलने के लिए इस्तेमाल किया जाता था तथा Black and Red फैब्रिक रिबन जो दो कलर में प्रिंटिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था |
  • पेपर आटोमेटिक लोड कर लेता था |
  • रिबन और प्रिंट व्हील को आसानी से बदल सकते थे |
  • मुद्रण फॉर्मेट, मुद्रण प्रकार, तथा कनेक्ट करने वाले इंटरफ़ेस को चयन करने के लिए कन्ट्रोल पेनल दिया गया था |
  • इसमें एक माइक्रोप्रोसेसर लगा होता था जिसमे इनपुट बफर इनेबल होता था जिसके कारण प्रिंटर सारें मैकेनिकल संचालन (Operations) खुद कर लेते थे | जैसे की प्रिंट व्हील की मूवमेंट , पेपर फीड की मूवमेंट, करैक्टर की चयन इत्यादि |
इस चित्र में डेज़ी व्हील प्रिंटर में लगने वाले व्हील को दिखाया गया है |


डेज़ी व्हील प्रिंटर के हानि या कमियाँ-[Disadvantages of Daisy Wheel Printer In Hindi]

  • लगभग-लगभग सभी इम्पैक्ट प्रिंटर, नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में ज्यादा आवाज उत्पन्न करता है | तो जाहिर सी बात है | डेज़ी व्हील प्रिंटर भी ज्यादा आवाज उत्पन्न करता था |
  • सिर्फ मुद्रण करने की सुविधा था |
  • ख़राब प्रिंटिंग गुणवत्ता
  • इस प्रिंटर में अगल-अलग फॉण्ट आकर में प्रिंट करने की सुविधा थी लेकिन अलग-अलग आकर में प्रिंट करने के लिए बार-बार व्हील को बदलना पड़ता था जो की काफी कठिन काम था |
  • 1980 के दशक के बाद में डेज़ी व्हील तकनीक अप्रचलित होने लगा | इसका स्थान डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर ले लिया और अभी भी डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर बहुत सारें जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है |
  • किसी भी प्रकार की ग्राफिक्स को प्रिंट करने में असक्षम था |
  • अभी के प्रिंटर के तुलना में काफी कमियाँ थी |

डेज़ी व्हील प्रिंटर कैसे काम करता है ?-[How does a daisy wheel printer work? in Hindi]

इस चित्र में दिखाया गया है की एक डेज़ी व्हील प्रिंटर कैसे किसी भी पेपर पर प्रिंट करता है |


आप ऊपर चित्र में डेज़ी व्हील प्रिंटर के अन्दर के भाग को देख सकते है | इसमें एक डेज़ी फुल के सामान एक गोलाकार पंखुरियाँ वाले व्हील दिखाई दे रहे होंगे | जो दाएँ से बाएँ तथा बाएँ से दाएँ की और घूमता है | उस व्हील के सबसे ऊपर या सबसे अंत वाले भाग में करैक्टर उभरा हुआ होता है | व्हील के बाद स्याही से लीपते रिबन लगा होता है | रिबन के बाद पेपर लगा होता है |
कंप्यूटर के द्वारा जैसे ही प्रिंट कमांड दिया जाता है | प्रिंटर का व्हील गूमने लगता है | एक-एक वर्ण को छापने के लिए रिबन के ऊपर प्रहार करता है या स्ट्राइक करता है |
जिसके कारण करैक्टर पेपर पर छप जाता है |

डेज़ी व्हील प्रिंटर के उदाहरण-[Example of daisy wheel printer]

  • SP320Q
  • Diablo 630 

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर-[Dot matrix printer in hindi] 

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर भी इम्पैक्ट प्रिंटिंग तकनीक पर आधारित एक करैक्टर प्रिंटर है जो एक बार में एक समय पर सिर्फ एक वर्ण को प्रिंट कर सकता है | यह करैक्टर प्रिंटर का दूसरा प्रकार है पहला प्रकार डेज़ी व्हील प्रिंटर है | इस प्रिंटर के हेड में 9 से लेकर 24 पिन तक लगे होते है | पिन जितना ज्यादा होगा प्रिंटिंग गुणवत्ता उतनी ही अच्छी होगी |
पहला इम्पैक्ट डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर Centronics 101 था । जिसको 1970 में पेश किया गया | डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर के ऊपर मैंने एक पूरा आर्टिकल अपने वेबसाइट पर लिख रखा है | आप उसे प्रिंटर वाले कैटगरी में पढ़ सकते है |

लाइन प्रिंटर क्या है ? [Line Printer kya hai ?]

लाइन प्रिंटर भी एक इम्पैक्ट प्रिंटर है जो एक बार में एक पूरा लाइन को प्रिंट कर सकता है | लाइन प्रिंटर कहलाता है | 150 से 2500 तक लाइन प्रति मिनट प्रिंट कर सकता है | जो लगभग 10 पेज के बराबर है | लाइन प्रिंटर तीन प्रकार के होते है ड्रम प्रिंटर, बैंड-प्रिंटर और चेन प्रिंटर 

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर क्या होता है ?-[Non impact printer kya hota hai ?]

नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर वैसे प्रिंटर होते है जो मुद्रण करने के लिए पेपर या किसी भी अन्य प्रकार के मीडिया पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं डालता हो या किसी भी प्रकार का स्ट्राइक नहीं करता हो नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर कहलाता है |

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के प्रकार-[Non impact printer ke prakar]

नॉन-इम्पैक्ट प्रिंटर को मुख्य रूप से तीन भागों में वर्गीकरण किया गया है जिसका में सिर्फ आपको नाम बता दूँगा इन सभी प्रकार के ऊपर मैंने विस्तार पूर्वक चर्चा किया है आप लिंक पर क्लीक करके उसे विस्तार से जान सकते है | 
जैसा की यह लेख मुख्य रूप से डेज़ी व्हील प्रिंटर के ऊपर आधारित है | इसलिए मैंने डेज़ी व्हील प्रिंटर को विस्तार से समझाने की कोशिश किया हूँ |

नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के विशेषताएँ-[ Features of Non Impact Printer in hindi]

  • पेपर या किसी भी अन्य मीडिया पर मुद्रण के लिए किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं डालता है | और न ही किसी भी प्रकार का स्ट्राइक करता है |
  • इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में काफी तीव्रता से प्रिंट करता है |
  • इम्पैक्ट प्रिंटर के तुलना में काफी कम आवाज उत्पन्न करता है |
  • प्रिंटिंग गुणवत्ता काफी उच्च होती है |
  • कई प्रकार के पेपर साइज़ को सपोर्ट करता है |
  • ब्लैक एंड वाइट तथा रंगीन प्रिंटिंग की सुविधा होती है |
  • मल्टीफंक्शन प्रिंटर होते है | जिसमे प्रिंट,कॉपी,स्कैन तीनो की सुविधा एक ही प्रिंटर में  होती है |

निष्कर्ष :-

Daisy wheel printer in hindi के इस लेख में आपने आज जाना की प्रिंटर क्या होता है ?, प्रिंटर कितने प्रकार के होते है ?, डेज़ी व्हील प्रिंटर क्या होता है ?, डेज़ी व्हील प्रिंटर की क्या विशेषता और लाभ है ?,तथा नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर के बारें में भी जाना आशा करते है या लेख आपके लिए उपयोगी सवित हो लेख पसंद आया हो तो एक कमेंट जरुर करें हमें बेहद ख़ुशी होगी |

FAQs


डेजी व्हील प्रिंटर का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर :- इसे आप इम्पैक्ट करैक्टर प्रिंटर कह सकते है |

डेजी व्हील प्रिंटर एक प्रकार का क्या है?

उत्तर :- आउटपुट उपकरण

डेज़ी व्हील प्रिंटर क्या है ?

उत्तर :- डेज़ी व्हील प्रिंटर एक इम्पैक्ट करैक्टर प्रिंटर होता है जो एक समय पर सिर्फ और सिर्फ एक वर्ण को प्रिंट कर सकता है | इसकी स्पीड प्रति सेकंड 10 से लेकर 75 वर्ण तक होता था |

डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर में कितने पिन होते हैं?

उत्तर :- 9 पिन से लेकर 24 पिन तक होते है |

डेज़ी व्हील प्रिंटर की गति क्या है ?

उत्तर :- डेज़ी व्हील प्रिंटर प्रति सेकेंड 10 से लेकर 75 वर्ण तक मुद्रण कर सकता था |

डेज़ी व्हील प्रिंटर किसके लिए उपयोग किया जाता है ?

उत्तर :- इस प्रिंटर का इस्तेमाल सिर्फ प्रिंटिंग के लिए किया जाता था |

प्रिंटर कौन सा डिवाइस है ?

उत्तर :- प्रिंटर एक आउटपुट डिवाइस है |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)