कंप्यूटर के लाभ एवं महत्व-[Computer ke labh]

DEEPCHAND KUMAR
0

Computer ke labh के  बारें आपको जानना आप सभी के लिए बेहद ही जरुरी है | कंप्यूटर ने हमारे दैनिक जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है। कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो निर्देशों की सूची के अनुसार डेटा को संग्रहीत (Stored) और संसाधित (Processed) करता है। 

यह उपयोगकर्ता को डेटा में आसानी से हेरफेर करने की अनुमति देता है। कंप्यूटर के प्रदर्शन की गति अतुलनीय (Matchless) है।

कंप्यूटर और इंटरनेट ने हमारे काम करने, संचार करने, खेलने और लिखने के तरीके को भी प्रभावित किया है। दरअसल आज जीवन के हर पहलू में कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

आज कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्र में किया जाता है और इसने हमारे रोजमर्रा के कार्यों को बहुत आसान बना दिया है। यह जीवन का एक हिस्सा बन गया हैं। 

अब इसके बिना हमारा जीवन कुछ भी नहीं है| आईए जानते है आसान शब्दों में कंप्यूटर के लाभ के बारें में |

Table of content(toc)

Computer kya hota hai ?

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है इसमें दो भाग होते हैं हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर। कंप्यूटर को माउस और कीबोर्ड जैसे इनपुट डिवाइस के माध्यम से इनपुट दिया जाता है | तथा मॉनिटर और प्रिंटर जैसे आउटपुट डिवाइस के माध्यम से आउटपुट प्रदर्शित करता है। कंप्यूटर का आकार बहुत छोटे से लेकर बहुत बड़े तक व भिन्न होता है। कंप्यूटर की स्पीड भी भिन्न होती है

कंप्यूटर मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है। इसके उपयोग के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है | कंप्यूटर का आविष्कार अब तक के सबसे महान आविष्कारों में से एक माना जाता है।

Also Read :- कम्प्यूटर क्या है ?

इस चित्र में एक कंप्यूटर को दिखाया गया है |तथा उनसे सम्बंधित विषयों पर चर्चा किया गया है |


 कंप्यूटर के लाभ-[Computer ke labh]

संचार और सूचना की उपलब्धता-[ Communication And Information Availability]

कंप्यूटर के आने के बाद नेटवर्किंग का विकाश हुआ जो पूर्ण रूप से वेब तक पहुँचने का माध्यम बना जो उपयोगकर्ता को वास्तविक समय में संचार तथा फाइल को आदान-प्रदान करने की अनुमति दी चाहें उपयोगकर्ता दुनिया के किसी भी कोने में बैठा हो अब ये आसान हो गया |

इसके अलावा यह पारंपरिक संदर्भ सामग्री और सामयिक तथ्यों जैसे समाचार और वर्तमान घटनाओं सहित बड़ी मात्रा में उपयोगी जानकारी तक पहुँच की अनुमति दी |

Also Read :- डिजिटल कंप्यूटर क्या है ?

सुविधाजनक संसाधन साझाकरण-[ Convenient Resource Sharing]

यह विशेष रूप से बड़ी कंपनियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्हें वास्तव में कम्पनी के सभी लोगों के साथ कोई भी जानकारी साझा करना रहता है | 

जब कंप्यूटर नहीं होता था उस समय जानकारी को अन्य लोगों तक पहुँचाने अधिक संसाधनों की आवश्यकता होती थी लेकिन वर्त्तमान समय में प्रौद्योगिकी में कंप्यूटर-आधारित कार्य शामिल है | जिससे ये सभी कार्य आसान हो गए है |

अब जिन संसाधनों तक वे पहुँचाना चाहते थे उन्हें कंप्यूटर नेटवर्क से कनेक्ट करके पूरी तरह से साझा किया जा सकता है |

Also Read :- एनालॉग कंप्यूटर क्या है ?

फ़ाइल साझाकरण में आसानी-[ Ease Of File Sharing]

कंप्यूटर नेटवर्किंग लोगों को अपनी फ़ाइल साझा करने की आसान पहुँच प्रदान करती है जिससे उन्हें अधिक समय और प्रयास बचाने में काफी मदद मिलती है। चूँकि वे फ़ाइल शेयरिंग अधिक तदनुसार और प्रभावी ढंग से कर सकते थे।

 अत्यधिक लचीला-[ Highly Flexible]

कंप्यूटर के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को उनकी कार्यक्षमता को प्रभावित किए बिना सॉफ़्टवेयर जैसी आवश्यक चीज़ों के बारे में सब कुछ जानने का अवसर मिलता है |

साथ ही लोगों के पास उन सभी सूचनाओं प्राप्त कर सकता है तथा साझा कर सकता है जो उपयोगकर्ता को आवश्यक हो |

Also Read :- हाइब्रिड कंप्यूटर क्या है ?

महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपकरण-[ Important Educational Tool]

इसका उपयोग शैक्षणिक उपकरण के रूप में किया जाता है इससे छात्रों को पढाई में हर तरह की सुविधा मिलती है | इसकी मदद से विद्यार्थियों को घर बैठे अच्छी शिक्षा मिल रही जो कंप्यूटर के बिना पोसिबल नहीं था |

 अब शहर से लेकर गाँव तक के विद्यार्थियों ऑनलाइन यूट्यूब तथा अन्य वेबसाइट की सहायता से आसानी से किसी भी चीज के बारें में जान सकता है सिख सकता है |

Also Read :- सुपर कंप्यूटर क्या है ?

भंडारण उपकरण-[ Storage Device]

कंप्यूटर की मदद से मिनटों में ज्याद से ज्यादा मात्रा में डेटा स्टोर किया जा सकता है। कई संगठन ग्राहकों का रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं| जैसे –अस्पताल ,सरकारी कार्यालय ,छोटे तथा बड़े दुकान , बैंक इत्यादि

बैंक में खातों को बनाए रखने और वित्तीय लेनदेन के प्रबंधन के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है जबकि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में छात्रों के परिणाम का रिकॉर्ड रखने के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं। दुकानों में ग्राहकों को बिल देने तथा उसका रिकॉर्ड रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है |

Also Read :- माइक्रो कंप्यूटर क्या है ?

मनोरंजन का साधन-[ Source Of Entertainment]

आजकल इस आधुनिक युग में कंप्यूटर लोगों के लिए मनोरंजन का सबसे बड़ा स्रोत है। लोग किसी भी समय और किसी भी स्थान पर फिल्में, समाचार देख सकते हैं या संगीत सुन सकते हैं।

मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर का सबसे बड़ा फायदा यह की किसी विशेष कार्यक्रम या समाचार को देखने के लिए लोगों को टेलीविजन का इंतजार नहीं करना पड़ता है।

किसी भी समय किसी विशेष टीवी कार्यक्रम या समाचार को देखने में जो लोग असमर्थ था वह कंप्यूटर तथा इन्टरनेट के माध्यम अपनी पसंद का कोई भी समाचार या कार्यक्रम को कभी भी देख सकते हैं।

कंप्यूटर के अन्य लाभ-[Computer ke any labh]

कंप्यूटर के अनेकों फायदों के वजह से यह एक महत्वपूर्ण घरेलू वस्तु बन गया है। इसे किसी विशेष कंप्यूटर ऑपरेटर के बिना किसी सामान्य व्यक्ति द्वारा भी संचालित किया जा सकता है | इस तरह के कंप्यूटर को पर्सनल कंप्यूटर (PC) भी कहा जाता है |

उपयोगकर्ता की आवश्यकता के अनुसार कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किए जाते हैं। कंप्यूटर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अधिक प्रभावी ढंग से लिख सकता है। कंप्यूटर में वर्तनी और व्याकरण परीक्षक और शब्दकोश जैसे सॉफ्टवेयर होते हैं।

जिससे किसी भी प्रकार के किसी लिखित दस्तावेज़ को प्रूफरीड करने में कम समय लगता है और साथ ही शब्दों के अर्थ देखने के लिए शब्दकोश पुस्तक खोलने की आवश्यकता नहीं होती है।

यदि वाक्यों या पैराग्राफों को पुनर्व्यवस्थित करने की आवश्यकता होती है तो काट-छाँट कर आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है। 

इस प्रकार एक कंप्यूटर उपयोगकर्ता को दस्तावेज़ बनाने, संपादित करने, प्रिंट करने और उन्हें संग्रहीत करने की अनुमति देता है ताकि उन्हें बाद में पुनर्प्राप्त किया जा सके। कंप्यूटर का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति दुनिया से जुड़ सकता है |

अपने रूचि के अनुसार कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर से कई कार्य कर सकते है | वर्तमान समाचार पढ़ सकता है मौसम की स्थिति देख सकता है छुट्टियों की योजना बना सकता है होटल और यात्रा के लिए टिकर बुक कर सकता है | बीमारियों और उपचार के तरीकों के बारे में पता लगा सकता है |

लेनदेन कर सकता है विशेष देशों और उनकी संस्कृतियों के बारे में जान सकता है नौकरी ढूंढ सकता है कोई भी वस्तु को खरीद तथा बेच सकता है इत्यादि कार्य कंप्यूटर तथा इंटरनेट के माध्यम से कर सकता है।

 आजकल शिक्षा और प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए कंप्यूटर का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। स्कूलों में कंप्यूटर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य कर दी गई है।

Also Read :- कंप्यूटर की विशेषता 

कंप्यूटर का महत्व क्या है?-[Computer ka mahatva]

इस आधुनिक युग में कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन का एक हिस्सा बन गया है | यहाँ हमलोग कंप्यूटर के महत्व को जानने की कोशिश करते है |

तकनिकी प्रगति- Technological Progress

कंप्यूटर तकनीकी विकास का एक अहम भाग है यह नवीनतम प्रौद्योगिकी के विकास में सहायता करता है तथा अनुसंधान और  नवीकरण को संभव बनाता है |

व्यापार और वाणिज्यिक- Business And Commercial

इसका उपयोग व्यापार तथा वाणिज्यिक में आधुनिकीकरण और वृद्धि के श्रेय से किया जाता है | इसके सहायता से संचार,लेखा,स्टॉक प्रबंधन,डेटा विशलेषण,ई-कॉमर्स जैसे कार्य को आसानी से किया जा सकता है |

शिक्षा- Education

कंप्यूटर का शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है | इसके सहायता से अब गाँव से लेकर शहर तक विद्यार्थियों को एक सामान तथा उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिल रहा है | अब विद्यार्थी किसी भी सवाल का जवाब कंप्यूटर तथा इन्टरनेट के सहायता से मिनटों में जान सकता है | जो पढाई शहर के विद्यार्थी करते थे अब वो पढाई गाँव के विद्यार्थी भी कर रहे है |

वैज्ञानिक अनुसंधान- Scientific Research

कंप्यूटर वैज्ञानिक अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण उपकरण है यह विज्ञानिकों को डेटा विश्लेषण,मोडलिंग,और अध्यन के लिए काफी अहम उपकरण है |

संचार- Communications

इससे संचार तथा संपर्क में काफी सहायता हुआ है अब दूर बैठे व्यक्ति कुछ सेकंड में किसी अन्य दूर बैठे व्यक्ति से संपर्क कर सकता है | जब कंप्यूटर नहीं हुआ करता था तब दूर बैठे व्यक्ति से संपर्क करने के लिए कई दिन लग जाते थे | अब कंप्यूटर के सहायता इमेल,विडियो कॉन्फ्रेंस,सोशल मीडिया,तथा अन्य वेबसाइट के माध्यम से कभी भे संचार या संपर्क कर सकता है |

आपातकालीन प्रबंधन-Emergency Management

यह आपातकालीन प्रबंधन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसका उपयोग आपदा प्रबंधन,रक्षा,स्वास्थ्य विभाग, तथा अन्य आपातकालीन वक्त में किया जाता है | यह आपातकाल में संचार तथा अन्य प्रकार के सुविधा प्रदान करता है |

जब से कंप्यूटर का अविष्कार हुआ है तब से इसका महत्व और बढ़ता ही जा रहा है | यह आपातकालीन,तकनीकी उन्नति,संचार,और व्यावसायिक कार्यो को प्रगति के और ले जाने में मदद करता है |

Also  Read :- कंप्यूटर वायरस 

हमारे दैनिक जीवन में कंप्यूटर के कोई पाँच उपयोग लिखिए |

  1. संचार या संपर्क करना |
  2. सोशल मीडिया चलाना |
  3. वेब ब्राउज़िंग करना |
  4. ऑनलाइन विडियो देखना |
  5. ऑनलाइन व्यापार करना |
  6. ऑनलाइन पढाई करना  | 

Computer ke labh वाले इस लेख को पढने के बाद क्या निष्कर्ष निकलता है ? 

इस लेख के सहायता से आपलोगों ने   Computer ke labh तथा Computer ka mahatva को जाना  आशा करते है की यह जानकारी आप सभी के लिए  उपयोगी  सवित हो  | जानकारी पसंद आया हो तो अन्य लोगों के साथ शेयर करें कुछ कमी रह  गया है तो आप हमें कमेंट कर सकते  है |

FAQs

विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर किस प्रकार उपयोगी है?

उत्तर :- विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर के अनेको फायदे है | जो विद्यार्थी शहर में नहीं रहते थे या जिसके पास पढाई की उतनी अच्छी सुविधा नहीं उन विद्यार्थीयों के लिए कंप्यूटर तथा इन्टरनेट एक वरदान है |

अब गरीब-अमीर हरेक विद्यार्थी ऑनलाइन उच्च स्तर के शिक्षा को प्राप्त कर सकते है | इसके लिए यूट्यूब तथा अन्य वेबसाइट है जिसके सहायता कभी भी किसी भी चीज के बारें में जान सकते है | कंप्यूटर तथा इन्टरनेट के आने से विद्यार्थी अब घर बैठे पढाई कर सकते है |

तथा नौकरी के बारें में जान सकता है एवं उसके लिए आवेदन भी घर बैठे कर सकता है | तो इस प्रकार हम कह सकते है की कंप्यूटर विद्यार्थीयों के लिए एक उपयोगी उपकरण है |

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)